1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. संभावना सेठ के बच्चों का हुआ नामकरण, चांदी की प्लेट में सोने की तार से लिखा बेटी-बेटे का नाम, हुई सत्यनारायण की पूजा

संभावना सेठ के बच्चों का हुआ नामकरण, चांदी की प्लेट में सोने की तार से लिखा बेटी-बेटे का नाम, हुई सत्यनारायण की पूजा

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी पिछले महीने ही दो बच्चों के माता-पिता बने हैं। 4 जून को कपल ने अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी और अब दोनों ने अपने बच्चों का नाम भी रिवील कर दिया है।

sambhavna seth- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SAMBHAVNASETHOFFICIAL संभावना सेठ ने रिवील किए बच्चों के नाम।

संभावना सेठ ने इस साल अप्रैल में पति अविनाश द्विवेदी के साथ सरोगेसी के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 4 जून को दोनों ने अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। संभावना और अविनाश ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया। कपल ने बताया कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। सोशल मीडिया पर दोनों ने कई तस्वीरें भी साझा कीं। संभावना और अविनाश यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी अपडेट देते रहते हैं। अब हाल ही में दोनों ने अपने बच्चों का नामकरण संस्कार रखा, जिसका पूरा वीडियो दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

संभावना और अविनाश के बच्चों का नामकरण

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अब अपने बच्चों के नामकरण का व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसमें दोनों को नामकरण संस्कार की सभी रस्में करते देखा जा सकता है। कपल ने चांदी की प्लेट पर सोने के तार से अपने बच्चों के नाम लिखे और फैंस को अपने बच्चों के नाम बताए। संभावना और अविनाश ने अपने बेटे का नाम 'युगार्थ' और बेटी का नाम 'ध्वजा' रखा है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी इस सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने बच्चों के नाम बताए।

नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अपने बच्चों की झलक भी दिखाई है। लेकिन, कपल ने अपने बच्चों के चेहरे अभी रिवील नहीं किए हैं। तस्वीरों में संभावना लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं और अविनाश नीले रंग के कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं, वहीं दोनों बच्चे युगार्थ और ध्वजा पिंक कपड़ों में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने कैप्शन में लिखा- 'मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और बेटी ध्वाजा से।' जैसे ही कपल ने अपने बच्चों के नाम रिवील किए, फैंस ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई ने कमेंट करते हुए बच्चों के नाम की तारीफ की  और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

8 बार फेल हुआ IVF

बता दें, संभावना सेठ लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन किसी वजह से वह कंसीव नहीं कर पा रही थीं। संभावना ने मां बनने के लिए 8 बार आईवीएफ का सहारा लिया, लेकिन हर बार आईवीएफ फेल हो गया। IVF के फेल होने के बाद संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने सरोगेसी का सहारा लिया और इस साल जून में अपने जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसकी खुशी कपल ने अपने यूट्यूब व्लॉग में भी साझा की थी।

ये भी पढ़ेंः यहां 'दुपहिया' हुई हिट, वहां एक्टर ने पत्नी को गिफ्ट कर दी चमचमाती चार पहिया, नई कार के बगल में दिए पोज