1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लव गिल को लेकर बदल गए स्काउट के जज्बात, कभी कहा था बहन, अब उसी पर आया दिल, यंग के सामने बयां की फीलिंग

लव गिल को लेकर बदल गए स्काउट के जज्बात, कभी कहा था बहन, अब उसी पर आया दिल, यंग के सामने बयां की फीलिंग

‘बिग बॉस 20’ के 30वें दिन स्काउटओपी ने लव गिल को लेकर भावनाएं जाहिर कीं। वहीं माहि विज और उदिति सिंह भिड़ीं, जबकि अरिश्फा खान विवाद के बाद रो पड़ीं और बुली करने का आरोप लगाया।

bigg boss 20- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTARREALITY/INSTAGRAM यंग और स्काउट ओपी।

‘बिग बॉस 20’ के घर में 30वां दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। घर के अंदर जहां रिश्तों और भावनाओं को लेकर कई खुलासे हुए, वहीं छोटी-छोटी बातों ने बड़े विवाद का रूप भी ले लिया। स्काउटओपी ने यंग डीएसए के सामने लवप्रीत गिल को लेकर अपने मन की बात रखी। वहीं यंग डीएसए ने भी माना कि अब उनका पूरा ध्यान गेम पर है और घर के बाहर मौजूद लोगों की उन्हें पहले जितनी याद नहीं आती। दूसरी तरफ अरिश्फा खान एक विवाद के बाद भावुक होकर रो पड़ीं, जबकि माही विज और घर की नई कप्तान उदिति सिंह के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली।

लव गिल को लेकर स्काउटओपी ने किया बड़ा खुलासा

‘बिग बॉस 20’ के 30वें एपिसोड में स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच हुई बातचीत ने सभी का ध्यान खींचा। स्काउटओपी ने बताया कि घर के माहौल में रहते हुए उन्हें लगने लगा है कि वह बाहर की कई चीजों को धीरे-धीरे भूल रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने लवप्रीत गिल को लेकर भी अपनी भावनाओं का जिक्र किया। स्काउट ओपी ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि लवप्रीत के लिए उनके मन में कुछ अलग भावनाएं विकसित हो रही हैं। हालांकि जब यंग डीएसए ने उनसे पूछा कि क्या वह लवप्रीत को बहन या दोस्त की तरह देखते हैं तो स्काउटओपी ने साफ किया कि वह उन्हें बहन की तरह मानते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लवप्रीत उनकी दोस्त थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनके लिए बहन जैसी बन गईं। उन्हें अपने रिश्ते में बदलाव का एहसास तब हुआ, जब उन्होंने लवप्रीत को गुल्लू के साथ देखा।

यंग डीएसए ने स्काउटओपी को दी समझदारी की सलाह

स्काउट ओपी की बात सुनने के बाद यंग डीएसए ने उन्हें घर के माहौल और बाहर की जिंदगी के बीच अंतर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में लगातार साथ रहने और तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण भावनाएं सामान्य से ज्यादा गहरी महसूस हो सकती हैं। यंग डीएसए ने स्काउट ओपी को सलाह दी कि उन्हें घर के माहौल को अपनी वास्तविक जिंदगी और बाहर के रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। इसी दौरान यंग ने यह भी कहा कि अब उनका ध्यान पूरी तरह गेम पर है। उन्होंने महसूस किया कि घर में रहने के दौरान बाहर मौजूद लोगों को लेकर उनकी भावनाएं और याद पहले जैसी नहीं रही हैं।

माही विज और उदिति सिंह के बीच फिर बढ़ी तकरार

घर में कप्तानी बदलने के बाद भी माही विज और उदिति सिंह के बीच मतभेद कम नहीं हुए। इस बार दोनों के बीच किचन के काम और रात के खाने की तैयारी को लेकर बहस शुरू हुई। उदिति ने माही से सब्जियां काटने को लेकर पूछा, लेकिन माही ने कहा कि उन्हें सब्जियां काटना नहीं आता और आमतौर पर यह काम उदिति ही करती हैं। बात धीरे-धीरे बहस में बदल गई। माही ने उदिति को ‘बैकस्टैबर’ तक कह दिया और कहा कि उन्हें पहले से ही इस तरह के व्यवहार की उम्मीद थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उदिति अपने बर्तन साफ करने पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जबकि घर के दूसरे कामों की जिम्मेदारी कई बार उन्हें संभालनी पड़ती है। इसके बाद माही और काजी तौकीर ने उदिति के गेमप्ले पर भी चर्चा की। माही का मानना था कि उदिति स्वतंत्र रूप से गेम नहीं खेल रही हैं। उन्होंने अमन गांधी को गेम से बाहर करने के फैसले का भी जिक्र किया और इसकी तुलना अरिश्फा के गेम से की।

सफाई को लेकर विवाद में फंसीं अरिश्फा खान

घर में साफ-सफाई को लेकर भी माहौल गर्म रहा। अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच सामान को सही जगह रखने को लेकर बहस हुई। अरिश्फा का कहना था कि घर के सदस्यों को उनकी बातों को आलोचना की तरह नहीं, बल्कि सुधार के सुझाव की तरह लेना चाहिए। अरिश्फा ने यह भी कहा कि अगर उन्हें घर में कोई चीज गलत लगती है तो वह उसके बारे में बोलती रहेंगी, क्योंकि घर की गंदगी और अव्यवस्था का असर सभी पर पड़ता है। इसी बीच गुल्लू भी बातचीत में शामिल हुए और अरिश्फा का मजाक उड़ाने लगे। इससे अरिश्फा और ज्यादा परेशान हो गईं।

रोते हुए अरिश्फा ने लगाया बुली करने का आरोप

बहस बढ़ने के बाद अरिश्फा भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने सवाल किया कि जब वह शो में अपना पूरा योगदान देने की कोशिश कर रही हैं तो उन्हें बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है। अरिश्फा ने आरोप लगाया कि घर के कुछ सदस्य लगातार उन्हें अलग करके टारगेट कर रहे हैं और उनके साथ बुली जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी बीच माही और काजी ने यंग डीएसए से जुड़े ‘डेंगू’ वाले कमेंट को लेकर भी चर्चा की। इस मुद्दे पर स्काउटओपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी को डेंगू नहीं होना चाहिए और इस तरह की बातों को लेकर संवेदनशील रहना जरूरी है। अमन गांधी को लगा कि इस पूरे मामले में सहानुभूति एक तरफ ज्यादा झुक रही है। इस तरह बिग बॉस के 30वें दिन रिश्तों, भावनाओं, कप्तानी और घर के कामों को लेकर कई नए समीकरण बनते नजर आए। बता दें, इस हफ्ते 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में इस हफ्ते किसकी होगी छुट्टी? काजी से मैरी कॉम तक 7 कंटेस्टेंट पर मंडराया एविक्शन का खतरा