A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहीर शेख और निक्की तंबोली की बनेगी 'जोड़ी'! फैंस के बीच शेयर की झलक

शहीर शेख और निक्की तंबोली की बनेगी 'जोड़ी'! फैंस के बीच शेयर की झलक

शहीर शेख और निक्की तंबोली के गाने का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने एक दूसरे के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की। 

Shaheer Sheikh and Nikki Tamboli- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHAHEER SHEIKH Shaheer Sheikh and Nikki Tamboli

Highlights

  • निक्की तंबोली हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं थी
  • वहीं शहीर शेख पवित्र रिश्ता 2 में नजर आए थे
  • प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार ये कलाकार साथ काम करेंगे

टीवी एक्टर शहीर शेख और बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के फैंस के लिए खुशखबरी है। दोनों कलाकार एक म्यूजिक वीडियो के जरिए पहली बार काम करेंगे। शहीर और निक्की दोनों ने इस खबर का ऐलान करते हुए म्यूजिक वीडियो से अपने लुक की तस्वीरों की एक सीरीज को फैंस के बीच शेयर किया।

शहीर शेख और निक्की तंबोली के गाने का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। उन्होंने एक दूसरे के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की। जहां निक्की लाल रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं शहीर सफेद स्वेटशर्ट में हैंडसम दिखे।

देखें पोस्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहीर शेख जल्द ही एक नए टीवी शो 'वो तो है अलबेला' में दिखाई देंगे। वह अनुज सचदेवा के साथ नजर आएंगे। यह टीवी सीरीज दो भाइयों की बॉन्डिंग की कहानी है। अभिनेता को आखिरी बार अंकिता लोखंडे के साथ 'पवित्र रिश्ता' में देखा गया था। उन्हें एरिका फर्नांडिस के साथ 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' में भी देखा गया था। इस बीच, निक्की तंबोली को आखिरी बार 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। वह कई म्यूजिक वीडियो में काम रही हैं।