A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शरारत' की राधा याद है? कभी टीवी पर किया राज, फिर एक्टिंग से काटी कन्नी, 20 साल में इतना बदल चुका है अंदाज

'शरारत' की राधा याद है? कभी टीवी पर किया राज, फिर एक्टिंग से काटी कन्नी, 20 साल में इतना बदल चुका है अंदाज

'शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' एक समय पर दर्शकों के सबसे पसंदीदा शोज में से एक था। इस शो में नानी, मां और बेटी यानी तीन पीढ़ियों ने मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

poonam narula- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR शरारत में पूनम नरुला ने निभाया था राधा का किरदार।

टीवी पर एक समय पर एक जादू वाले शो का खूब दबदबा था। जब भी ये शो आता, दर्शक टकटकी लगाए इसे देखने बैठ जाते थे। ये शो था 'शरारत -थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस सीरियल की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जिसकी महिलाओं के अंदर जादूई शक्तियां होती हैं। नानी, मम्मी और नातिन की इस तिकड़ी ने दर्शकों का 2000 के दशक में खूब मनोरंजन किया था। इस शो में फरीदा जलाल, श्रुति सेठ और पूनम नरुला लीड रोल में थीं। फरीदा जलाल ने नानी, श्रुति सेठ ने नातिन और पूनम नरुला ने मां का किरदार निभाया था। अब इस शो को 20 साल बीत चुके हैं और इस बीच में शो की स्टारकास्ट भी काफी बदल गई है। इस बीच श्रुति सेठ और फरीदा जलाल की झलक देखने को तो मिली, लेकिन पिछले कुछ सालों से पूनम नरुला पर्दे से पूरी तरह दूर हैं।

अब कहां हैं पूनम नरुला?

'शरारतः थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' का पहला एपिसोड 2003 में टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी 2006 में। इस हिसाब से इस शो को 20 साल बीत चुके हैं। इस बीच शो की स्टाकास्ट भी काफी बदल चुकी है। शो में राधा के किरदार में नजर आईं पूनम नरुला का अंदाज भी काफी बदल चुका है। यूं तो पूनम छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पूनम अब 49 साल की हो चुकी हैं और इस बीच काफी बदल चुकी हैं।

20 साल में कितना बदल गईं पूनम नरुला

पूनम नरूला सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और अपनी फैमिली फोटोज  शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई देता है। लेकिन, पूनम के ग्लैमरस अंदाज को देखने के बाद ये अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि वह 49 साल की हो चुकी हैं। 49 साल की उम्र में भी पूनम काफी फिट और स्टनिंग लगती हैं। बता दें, पूनम ने 90 के दशक की शुरुआत में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। अपने करियर में उन्होंने 'मानो या ना मानो', परंपरा, औरत, कुटुंब, कुसुम, अस्तित्वः एक पहचान, आशीर्वाद और कसम जैसे शोज में काम किया और सुर्खियां बटोरीं। एक समय था जब वह इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से थीं, लेकिन बीते 16 सालों से वह छोटे पर्दे से दूर चल रही हैं।

पूनम नरुला की पर्सनल लाइफ

पूनम नरुला की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर मनीष गोयल से शादी की है। दोनों 2002 में शादी के बंधन में बंधे थे और इनके दो बच्चे भी हैं। पूनम अब अपना सारा समय अपने बच्चों के नाम कर चुकी हैं, वहीं मनीष अब भी एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मनीष रियलिटी शो वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की के विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा वह 'जरा नचके दिखा', 'बिग मेमसाब' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं और रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में राघव का किरदार निभाने को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रहे।

ये भी पढ़ेंः किताब में छपी, फिर पर्दे पर दिखी, फेमस नॉवेल पर बेस्ड है नेटफ्लिक्स की ये 8 साल पुरानी सीरीज, तूफानी है कहानी
'पैसे चाहिए तो बाप है', सौतेले भाई प्रतीक पर बरसे आर्य बब्बर, पिता की बेइज्जती से दुखा दिल, खुलकर साधा निशाना