A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sunil Grover Video: सुनील ग्रोवर उर्फ'डॉक्टर गुलाटी' सड़कों पर ज्वेलरी बेचने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो

Sunil Grover Video: सुनील ग्रोवर उर्फ'डॉक्टर गुलाटी' सड़कों पर ज्वेलरी बेचने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो

Sunil Grover Video:सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस विडियो में उन्होंने फुटपाथ पर एक दुकान लगा रखी है, जिसमें आर्टिफिशिएल मालाएं और अन्य सामान भी रखा हुआ है।

Sunil Grover - India TV Hindi
Image Source : SUNIL GROVER Sunil Grover Video

Highlights

  • इस विडियो में उन्होंने फुटपाथ पर एक दुकान लगा रखी है।
  • सुनील ग्रोवर बहुत जल्द फिल्म गुड बाय (Good Bye) में नजर आने वाले हैं।
  • सुनील ग्रोवर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में मौजूद हैं।

Sunil Grover Video: आपके और हमारे फेवरेट सुनील ग्रोवर इन दिनों सड़कों पर ज्वेलरी बचने को मजबूर हैं। हां आप ने सही सुना हमारे डॉक्टर गुलाटी इस वीडियो में सड़क पर ज्वेलरी बेच रहे हैं। बता दें सुनील अक्सर सोशल मीडिया में फनी वीडियो पोस्ट करते हैं जो लगातार वायरल होता है। साथ ही लोग उनके वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। 

हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद आप भी खुद की हंसी रोक नहीं पाएंगे। इस विडियो में उन्होंने फुटपाथ पर एक दुकान लगा रखी है, जिसमें आर्टिफिशिएल मालाएं और अन्य सामान भी रखा हुआ है। इस वीडियो में देखा जा रहा है की कोई भी ग्राहक सुनील से इस समान को खरीदने के लिए पूछता है तो वो उसे बेचने से इनकार कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर वीडियो में कहते हैं कि सारा सामान पर्सनल है। ये बिकाऊ नहीं है। सोचने वाली बात यह है की अगर सामान पर्सनल है तो उन्होंने रोड पर दुकान लगाई क्यों?

कितना अच्छा कलेक्शन

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का ये मजेदार वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। साथ ही उनके फैन्स इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं। दूसरें ने लिखा वाह कितना अच्छा कलेक्शन है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा सर क्या बात है सर कुछ मत देना किसी को आपने लिए रखना सब।

इस फिल्म में आएंगे नजर

सुनील ग्रोवर बहुत जल्द फिल्म गुड बाय (Good Bye) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्में सुनील ग्रोवर के अलावा अमिताभ बच्चन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म गुड बाय 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Raju Srivastava Health Update : 35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, डॉक्टर्स ने कही ये बड़ी बात