1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' ने 'टप्पू' संग सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट, कहा- खुद से छोटे लड़के से शादी...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' ने 'टप्पू' संग सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट, कहा- खुद से छोटे लड़के से शादी...

बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' स्टारर बबीता जी और टप्पू ने सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही बबीता जी और टप्पू लगातार सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दे रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर बबीता जी ने इस खबर पर रिएक्ट किया है।

मुनमुन दत्ता ने सगाई...- India TV Hindi
Image Source : X मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट

बीते दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी' और 'टप्पू'  की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हर ओर इसी खबर ने जोर पकड़ ली थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। हालांकि जैसे ही मुनमुन दत्ता और राज अनदकट के कानों तक ये खबर पहुंची तो दोनों ने तुरंत इस पर रिएक्ट किया और इसे सिरे से खारिज करते हुए फेक बताया। 

 मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट

वहीं एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने इस खबर पर रिएक्ट किया है और अपने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करते हुए ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर तंज कसा है। मुनमुन दत्ता ने लिखा है कि- बहुत फनी बात है न कि कैसे कोई फेक न्यूज आग की तरह फैल जाती है और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती है। एक बार फिर से चीजें क्लियर कर रही हूं - 'ना सगाई हुई है, ना शादी और नहीं प्रेंग्नेंट हूं।' इसके आगे मुनमुन दत्ता ने लिखा - 'अगर मुझे मुझसे छोटी या बड़ी उम्र के लड़के से शादी करनी होगी तो मैं प्राउडली करूंगी। ये मेरी बंगाली जीन्स है। मैं हमेशा गर्व और बहादुर महसूस करती हूं। अब मुझे ऐसी फेक खबरों पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करनी है। लाइफ में बेहतर करने लिए मूव ऑन करने की जरूरत है।' वहीं बबीता जी के अलावा टप्पू भी इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। 

Image Source : xमुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट

इस वजह उड़ी थी दोनों के अफेयर की चर्चा

बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनदकट के अफेयर की चर्चा साल 2020 से चल रही है, जब दोनों एक बार साथ पर डेट पर नजर आए थे। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि इसके बाद मुनमुन ने वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया था और बताया था कि वो किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं। गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का किरदार निभाया था। जबकि राज अनादकट ने जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया था। फिलहाल राज इस शो को छोड़ चुके हैं, जबकि बबीता जी अब भी इस शो का हिस्सा हैं।  

ये भी पढ़ें:

अक्षरा सिंह का नया गाना इस फागुन मचाएगा धमाल, यश कुमार के साथ दिखी गजब की केमेस्ट्री