A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The 50: वंशज सिंह ने लीक की प्रिंस नरूला की टीम चैट, एविक्शन के बाद करण पटेल पर साधा निशाना

The 50: वंशज सिंह ने लीक की प्रिंस नरूला की टीम चैट, एविक्शन के बाद करण पटेल पर साधा निशाना

रियलिटी शो 'द 50' के पहले एपिसोड में वंशज सिंह को बाहर कर दिया गया और उन्होंने इसके लिए अपने साथी कंटेस्टेंट करण पटेल और प्रिंस नरूला को जिम्मेदार ठहराया।

The 50 Vanshaj Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@IAMVANSHAJSINGH वंशज सिंह और करण पटेल

'द 50' का प्रीमियर 1 फरवरी को हुआ और पहले दिन से ही न जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है। शो में 50 लोगों की एंट्री हुई और टास्क के बाद शेर के महल में सिर्फ 49 लोग रह गए। जी हां, वंशज सिंह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे और वह इसका कारण अपने साथी कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और करण पटेल को मनाते हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वंशज ने उन्हें जोकर कहा और प्रिंस की टीम के साथ एक चैट भी लीक कर दी।

करण पटेल और प्रिंस नरूला पर भड़के वंशज सिंह

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वंशज को पहले एपिसोड में एरिना चैलेंज के कैप्टन ने बाहर कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रिंस और करण के फैसले की आलोचना करते हुए लिखा, 'एक टास्क-ओरिएंटेड शो में अपना टास्क किया साथ ही अपनी टीम की मदद की, सबसे कम बातचीत करने के लिए वोट आउट हो गया? करण और प्रिंस बिल्कुल जोकर हैं।' उन्होंने प्रिंस के बारे में यह भी लिखा, 'एक टास्क ओरिएंटेड शो में परफॉर्मेंस पर ध्यान भी नहीं दिया और इसलिए बाहर कर दिया क्योंकि एक 22 साल के बच्चे ने बात नहीं की।'

Image Source : Instagram/@iamvanshajsinghवंशज सिंह ने लीक की प्रिंस नरूला की टीम चैट

Image Source : Instagram/@iamvanshajsinghवंशज सिंह ने करण पटेल पर साधा निशाना

वंशज सिंह ने करण पटेल और प्रिंस नरूला पर साधा निशाना

करण पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आज तुम्हारे कमजोर पुराने जोड़ों में दर्द होगा, तुम बुढ़ापे में वृद्धाश्रम भेजे जाने के लायक हो, तुमने जिंदगी भर के लिए एक नफरत करने वाला बना लिया है, मैं अगले 10 सालों तक तुम्हें अपना नाम याद दिलाता रहूंगा, बुद्धू बूढ़ा।' फिर उन्होंने प्रिंस का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'हाय दोस्तों, मैं प्रिंस नरूला हूं। मैंने अपनी जिंदगी लोगों की पर्सनैलिटी को इन्फ्लुएंस करने और इंडस्ट्री के खिलाफ लड़ने में बिताई है। मैं हर साल 10,000 जवान बच्चों को मैनिपुलेट करता हूं, लेकिन मैं एक पाखंडी भी हूं क्योंकि मैं वो सब हूं जिसके खिलाफ मैं खड़ा होता हूं। मैं ग्रुप बनाता हूं, मैनिपुलेट करता हूं और पॉलिटिक्स करता हूं और वंशज को एलिमिनेट कर दिया क्योंकि उसने मुझसे बात नहीं की।'

प्रिंस नरूला की टीम के साथ चैट लीक

वंशज का दावा है कि प्रिंस की टीम ने उनसे बात करने की कोशिश की। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि 'हे वंशज, टीम प्रिंस नरूला की तरफ से। कोई पर्सनल नफरत नहीं है और हमें कोई कंट्रोवर्सी नहीं चाहिए। शो को शो की तरह लो और आगे बढ़ो। इस तरह की स्टोरीज पोस्ट मत करो। असल में हम तुम्हारे लिए एक स्टोरी पोस्ट करने वाले थे, दोस्त।' उनका भी मजाक उड़ाते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मैं प्रिंस नरूला की टीम हूं। तुमने स्टोरी क्यों डाली? कोई कंट्रोवर्सी नहीं प्लीज। हम तुम्हें शाउटआउट देने वाले थे। क्या हुआ अगर हमने तुम्हें बिना किसी वजह के एलिमिनेट कर दिया?'

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री, अमेरिकाज गॉट टैलेंट में मचाया था धमाल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को होगा 10 लाख का मुनाफा, पति मिहिर विरानी की बनी ढाल