रियलिटी शो The 50 आज खत्म होने वाला है और आज ही इसके विनर का ऐलान भी होगा। शो में आए 50 कंटेस्टेंट्स में से अब मुकाबला सिर्फ पांच फाइनलिस्ट के बीच रह गया है, जिसमें शिव ठाकरे, फैसल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और काका का नाम शामिल है। आज रात होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले इंटरनेट पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि ट्रॉफी के लिए टॉप दो दावेदार कौन होंगे। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो अपने विजेता की घोषणा भी कर दी है।
शिव ठाकरे द फिफ्टी जीतेंगे
सोशल मीडिया पर चल रही बातचीत और सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रॉफी के लिए शिव और फैसू के बीच कड़ी टक्कर है। कई यूजर्स का मानना है कि फिनाले में शिव, फैसू को पीछे छोड़कर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं। कई X यूजर्स ने तो उन्हें अभी से विनर भी घोषित कर दिया है। एक पोस्ट में लिखा था, 'शिव ठाकरे टॉप 4 में पहुंच गए हैं, चलो जीतते हैं! उन्होंने टास्क में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, उनकी रणनीति हमेशा सटीक रही है और वे हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करते रहे हैं। अब मैं यही दुआ कर रहा हूं कि शिव ही The 50 की ट्रॉफी उठाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिव आसानी से रजत और फैसू को हरा देंगे। #ShivForTheWin।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'शिव ठाकरे ही विनर बनेंगे।' एक X अकाउंट, The 50 Khabri ने तो यह भी दावा किया कि शिव ठाकरे ने यह शो जीत लिया है, जबकि फैसल शेख रनर-अप रहे हैं।
प्रिंस नरूला की वजह से फिनाले में पहुंचे शिव ठाकरे
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो का फिनाले 19 फरवरी को शूट किया गया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शिव ने फाइनल टास्क में फैसु को हराकर ट्रॉफी जीती। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रजत दलाल पांचवें स्थान पर बाहर हो गए, जिसके बाद टॉप चार कंटेस्टेंट ने एक पजल टास्क में हिस्सा लिया, जिसमें टाइमिंग की अहम भूमिका थी। 'द 50' के सेमी-फाइनल टास्क में कंटेस्टेंट को एक क्लू दिया गया, जिसके बाद उन्हें बैग्स के ऊपर चढ़कर एक नंबर वाला झंडा चुनना था और उसे हिट करना था। अगर उनका जवाब सही होता तो उन्हें फिनाले का टिकट मिल जाता। प्रिंस नरूला ने यह टास्क सबसे तेजी से पूरा किया और फिनाले का टिकट जीता। उनके बाद रजत दलाल, फैसल शेख और काका का नंबर आया। हालांकि, प्रिंस ने अपना टिकट शिव ठाकरे को दे दिया और कहा कि वह पहले ही कई रियलिटी शो जीत चुके हैं, इसलिए वह चाहते हैं कि नए कंटेस्टेंट को लाइमलाइट मिले।
50 लाख का ग्रैंड फिनाले
शो का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च, 2026 को रात 9 बजे JioCinema पर दिखाया जाएगा। दर्शक इसे Colors TV पर भी रात 10:30 बजे देख सकते हैं। प्रोमो से पता चलता है कि पुराने कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने के लिए वापस आएंगे। विनर का एक लकी फैन, जिसने शुरू से ही उन्हें सपोर्ट किया है। उसे भी 50 लाख का इनाम मिलेगा।
ये भी पढे़ं-
125 मिनट की खौफनाक फिल्म, हर सीन देख निकलेगी चीख, आखिर में खुलता है दिल दहला देने वाला राज
फिर लौट रही एक्टर-डायरेक्टर की आईकॉनिक जोड़ी, 47 फिल्मों में साथ किया काम, अब नए प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ