A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP: 'अनुपमा' की हालत अभी भी खराब, इस शो ने मारी है इस हफ्ते टीआरपी में बाज़ी

TRP: 'अनुपमा' की हालत अभी भी खराब, इस शो ने मारी है इस हफ्ते टीआरपी में बाज़ी

TRP: अनुपमा लंबे समय तक नंबर 1 पर राज कर रहा था, लेकिन इन दिनों इस शो की धूम है।

TV TRP- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- FAN PAGE TV TRP

Highlights

  • 'अनुपमा' टीआरपी में दूसरे स्थान पर है।
  • 'नागिन 6' टीआरपी की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।
  • 'इमली' की टीआरपी में काफी गिरावट आई है।

TRP: टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी आ चुकी है और इस बार भी जो शो नंबर वन पर है वो अनुपमा नहीं है। तो इस हफ्ते नंबर वन पर कौन सा शो है, वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, कुंडली भाग्य और गुम है किसी के प्यार में जैसे सीरियल्स का क्या हाल है आइए जानते हैं।

नंबर वन पर है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। पिछले हफ्ते भी इस शो की टीआरपी सबसे ज्यादा थी।

टीआरपी लिस्ट के दूसरे पायदान पर है 'अनुपमा'

जबसे रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा शुरू हुआ है तबसे ये टॉप पर ही रहता आया है, मगर पिछले कुछ हफ्तों से शो की टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई है और ये दूसरे पायदान पर रहता है।

तीसरे नंबर पर है 'गुम है किसी के प्यार में' 

विराट, सई और पाखी की कश्मकश से भरा ये शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

टीआरपी की रेस में चौथे स्थान पर है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी की रेस में चौथे नंबर पर है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी आगे बढ़ रही है, शो में फिलहाल सावन मिलनी की तैयारी चल रही है।

पांचवे नंबर पर है टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य'

टीआरपी की रेस में 'कुंडली भाग्य' पांचवे नंबर पर है। शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं कुमकुम भाग्य को छठा स्थान मिला है। सातवें नंबर पर है पंड्या स्टोर, आठवें नंबर पर है नागिन 6, नवें नंबर पर है इमली और 10वें नंबर पर है भाग्य लक्ष्मी।