1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आशय मिश्रा कौन है? जिसके प्यार में गिरफ्तार हुईं प्रणाली राठौड़! चोरी-छुपे कर रहीं डेट

आशय मिश्रा कौन है? जिसके प्यार में गिरफ्तार हुईं प्रणाली राठौड़! चोरी-छुपे कर रहीं डेट

प्रणाली राठौड़ अपने दुर्गा को-स्टार आशय मिश्रा को डेट कर रही हैं। दोनों को साथ घूमता देख ऐसी अफवाहें हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Pranali Rathod- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा कब कर रहे शादी

प्रणाली राठौड़ को छोटे पर्दे पर उनके अभिनय के लिए खूब पसंद किया जाता है। उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के रूप में दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कमाल का काम किया और आज भी लोग उन्हें अक्षरा के रूप में पसंद करते हैं। शो में उनकी जोड़ी हर्षद चोपड़ा के साथ थी। अक्षरा और अभिमन्यु की प्रेम कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया। उनका ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड भी चर्चा में रहा है। ऐसी अफवाहें थीं कि वे डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। इसके बाद प्रणाली राठौड़ ने 'दुर्गा- एक अटूट प्रेम कहानी' में काम किया। इस सीरियल में उनकी जोड़ी आशय मिश्रा के साथ थी। उन्होंने भी अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रणाली और आशय अच्छे दोस्त भी बन गए। हालांकि, हाल ही में प्रणाली ने हर्षद को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और आशय के साथ दिखाई देने लगी।

आशय मिश्रा को डेट कर रहीं प्रणाली राठौड़

टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस प्रणाली राठौड़ और हैंडसम हंक आशय मिश्रा अपनी सीक्रेट डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी शुरुआत एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट से हुई है, जिसके बाद सबको लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सीरियल 'दुर्गा' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था। दरअसल, एक्टर ने इंस्टा पर अपनी कुछ रैंडम तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो मुंबई की सड़कों पर आधी रात को ब्लू टी-शर्ट और जींस में पोज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन, सबका ध्यान आखिरी फोटो ने खींचा। इसमें वह मिस्ट्री गर्ल संग दिखाई दिए।

प्रणाली राठौड़ कब करेंगी शादी?

इन तस्वीरों के वायरल होते ही लोग प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा से उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'शादी कब कर रहे हो राठौड़ जी', दूसरे ने पूछा, 'कब कर रहे हो शादी?' बता दें कि इसके पहले प्रणाली और आशय का होली पार्टी करते हुए क्यूट वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आए थे।

आशय मिश्रा कौन है?

भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्हें 'अग्निसाक्षी... एक समझौता' में सात्विक भोसले और 'दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी' में डॉ. अनुराग सिंह राठौड़ के रूप में जाना जाता है। आशय मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत नादिरा बब्बर की एक थिएटर कंपनी से की थी। आशय ने 2017 में 'तेनाली रामा' के साथ टेलीविजन जगत में अपनी शुरुआत की। 2019 में, उन्हें 'प्यार के पापड़' में ओंकार गुप्ता की पहली मुख्य भूमिका मिली।