'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 17 साल से अपने इमोशनल ड्रामा की वजह से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है, लेकिन टीआरपी में हमेशा टॉप 5 में रहने वाला ये लोकप्रिय सीरियल अब लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में मेकर्स ने एक बार फिर नया कदम उठाया है और लीप के बाद कुछ बड़े बदलाव करने वाले हैं। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर इस शो में अरमान की मौत के बाद जल्द ही एक लंबा लीप आने वाला है, जिसके बाद कास्ट और कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। इन दिनों सीरियल में देखने को मिल रहा है कि अभिरा और अरमान की शादी की तैयारी पोद्दार हाउस में हो रही है, लेकिन उसके पहले अपशगुन होने वाला है।
अरमान-अभिरा की प्रेम कहानी पर लगेगा विराम
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे अरमान-अभिरा से शादी करने के लिए कोर्ट जाता है, लेकिन उसकी कार खराब हो जाती है और वह चिलचिलाती धूप में पैदल निकल जाता है। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक से खराब होने लगती है और उसे कोर्ट के बाहर चक्कर आ जाते हैं, जब थोड़ी देर बाद वहां अभिरा पहुंचती है तो वह अरमान को वहां न देख हैरान हो जाती है। उसे उदास देख एक वकील बताता है कि अरमान सर को अस्पताल भेज दिया है। यह सुन वह भागते हुए, अरमान के पास जाती है और इस दौरान अरमान को पता चलता है कि उसे गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर हो गई। डॉक्टर उसे बताते है कि उसके पास अब ज्यादा दिन नहीं है और यह सुनाने के बाद अरमान सबसे ये बात छिपाने का फैसला करता है, लेकिन अभिरा को अरमान की हालत के बारे में पता चल जाएगा। अरमान की मौत के बारे में जानकार अभिरा को जबरदस्त झटका लगेगा। ऐसे में अब जल्द ही दोनों की लव स्टोरी का अंत होने वाला है। पोद्दार लॉ फर्म अभिरा संभालने की कोशिश करेगी।
मायरा और मुक्ति को एक ही लड़के से होगा प्यार
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीजन 3 में दर्शकों ने अक्षरा और आरोही की प्रेम कहानी देखी थी, जो एक ही एक लड़के अभिमन्यु से प्यार करती थी। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई और दोनों बहनों में लड़ाई होने लगी। अब मेकर्स एक बार फिर अतीत को नई कहानी में दिखाएंगे। अब ये रिश्ता क्या कहलाता है की पांचवीं पीढ़ी की कहानी मायरा और मुक्ति आगे बढ़ाएगी, जो अपनी नानी अक्षरा शर्मा की तरह प्यार के नाटक में फंस जाएगी। दोनों में अनबन देखने को मिलेगी, लेकिन अभिरा उन्हें संभालने की कोशिश करेगी।
ये भी पढे़ं-
'लाफ्टर शेफ 3' में फिल्मी हुईं अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश, राहुल रॉय संग किया डांस, लेकिन कृष्णा अभिषेक की हरकत ने खींचा ध्यान
अपराध और तकलीफ से भरा अतीत, फहाद फासिल की 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म सस्पेंस भरपूर, धांसू कहानी, IMDb रेटिंग 8