A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की टीआरपी देख फूले नहीं समा रहे रोहित पुरोहित, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की टीआरपी देख फूले नहीं समा रहे रोहित पुरोहित, कही ये बात

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहित पुरोहित ने टीआरपी लिस्ट आने के बाद सोशल मीडिया पर अरमान-अभिरा की जोड़ी के बारे में पोस्ट शेयर करते हुए रिएक्ट किया है। वहीं अरमान के किरदार में रोहित पुरोहित को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Rohit Purohit, armaan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रोहित पुरोहित

स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की मौजूदा कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग भी बहुत जबरदस्त रही है। राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो की स्टार कास्ट से लेकर कहानी तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। इन सब के बीच अब रोहित पुरोहित ने टीआरपी और अरमान-अभिरा की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है।

शो की टीआरपी देख झूमे रोहित पुरोहित

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित ने हाल ही में इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में 2.0 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जिसका मुख्य कारण अरमान और अभिरा का तलाक के बाद एक-दूसरे से प्यार का इजहार करना वाला सीन है। वहीं टीवी एक्टर ने अब टीआरपी रेटिंग को लेकर रिएक्ट किया है।

राजन शाही की रोहित पुरोहित ने की तारीफ

रोहित पुरोहित ने शो की सफलता पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि हमारा शो टीआरपी में नंबर 2 पर पहुंच गया है... हम सभी इस शो को मजेदार बनाने के लिए और भी ज्यादा प्रयास करते नजर आने वाले हैं। मैं पूरी टीम को दिल से बधाई देना चाहता हूं, राजन सर, हमारे निर्देशक राम सर, ऋषि सर, रोमेश सर और हर सदस्य जो शो को के लिए इतनी मेहनत करते हैं।'

ये रिश्ता क्या कहलाता है आगे की कहानी

रोहित पुरोहित ने आगे कहा कि, 'मैं मेरे प्यारे दर्शकों को उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।  डीकेपी प्रोडक्शंस को बधाई। मैं सच मैं बहुत ज्यादा खुश हूं!' वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों पोद्दार परिवार तमाशा हो रहा है। अरमान और रूही की शादी टूट जाती है, जिसके बाद अरमान-अभिरा से शादी करने का फैसला करता है। वहीं अभिरा-अरमान के प्यार के इजहार करने के बाद और ज्यादा उलझ जाती है।