1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर हमला करेगी मेहर, अरमान के उड़े होश, वाणी-मायरा के हाल बेहाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर हमला करेगी मेहर, अरमान के उड़े होश, वाणी-मायरा के हाल बेहाल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मेहर गुस्से में अभिरा को जान से मारने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, अरमान अपनी बेटी और वाणी की लड़ाई देख परेशान होने वाला है।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS अरमान और अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड्स में एक जबरदस्त मोड़ आने वाला है, क्योंकि अभिरा एक लंबे समय से छिपे सच को सबके सामने लाने की तैयारी कर रही है। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान आने वाला है, जिसके बाद पोद्दार हाउस में बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलेगा। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये सीरियल में जल्द देखने को मिलने वाला है कि मेहर का सच सामने आते ही वह अभिरा को जान से मारने की कोशिश करती है और वहीं अरमान यह सब देख हैरान कर जाता है। वाणी और मायरा के बीच एक बार फिर से अनबन देखने को मिलने वाली है।

अभिरा पर जानलेवा हमला करेगी मेहर

स्टार प्लस का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक बेहद चौंकाने वाला और भयानक मोड़ लेकर आने वाला है। यह सब तब होगा जब अभिरा, मेहर को बेनकाब करने और अरमान के साथ उसकी शादी रोकने के अपने मिशन पर होगी। मेहर अपनी शैतानी जीत का दिखावा करते हुए अभिरा को चिढ़ाती है। वह अरमान की शर्ट पर अपनी लिपस्टिक का निशान लगा देती है। यह देखकर अभिरा गुस्से से आग-बबूला हो जाती है और कसम खाती है कि वह किसी भी कीमत पर मेहर को नहीं छोड़ेगी। अभिरा के हाथ जैसे ही मेहर का फोन लगता है। वह शैतान मेहर के हमले का शिकार बन जाती है। मेहर अभिरा के सिर पर जोर से वार करती है और फोन से सारे सबूत मिटा देती है।

मेहर ने मिटाए सबूत

मेहर अभिरा से कहती है कि अब वह उसे कभी गलत साबित नहीं कर पाएगी, क्योंकि उसके खिलाफ अब कोई सबूत बचा ही नहीं है। इसी दौरान, अभिरा को एहसास होता है कि मेहर ने सच में सिर्फ अरमान से शादी करने के लिए यह नाटक रचा था। अब सवाल यह उठता है कि अभिरा मेहर को कैसे बेनकाब करेगी, जब मेहर ने सारे सबूत ही मिटा दिए हैं?

क्या मुक्ति अभिरा की जान बचा पाएगी?

अरमान और मायरा दोनों ही अभिरा को कहीं न देखकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन मायरा खुद को यह सोचकर दिलासा दे लेती है कि शायद अभिरा एक बार फिर कहीं भाग गई होगी। दूसरी ओर, मुक्ति को अभिरा बेहोश मिलती है। वह अभिरा की नब्ज़ बहुत धीमी देखकर हैरान रह जाती है, लेकिन जब उसे अपने सामने कोई व्यक्ति दिखाई देता है तो स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। क्या वह व्यक्ति मुक्ति और अभिरा को नुकसान पहुंचाएगा या फिर अभिरा की जान बचाएगा? आने वाला एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढे़ं-

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के कमबैक से नोइना के उड़े होश, मिहिर को मिला सीक्रेट लेटर

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कृष्णा तुलसी याद है? बॉलीवुड डेब्यू के बाद इतने बदल गए नैन-नक्श