A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH की कीर्ति एक्टिंग छोड़ बनी आध्यात्मिक गुरु? प्रवचन देतीं मोहिना का वीडियो वायरल, बुरी कमाई पर दिया ज्ञान

YRKKH की कीर्ति एक्टिंग छोड़ बनी आध्यात्मिक गुरु? प्रवचन देतीं मोहिना का वीडियो वायरल, बुरी कमाई पर दिया ज्ञान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति के किरदार में नजर आईं मोहिना सिंह अब टीवी और अभिनय की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। इस बीच मोहिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने अब आध्यात्म की राह पकड़ ली है?

mohena kumari- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MOHENAKUMARI मोहिना सिंह।

बॉलीवुड से लेकर फिल्मी दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर एक नई राह पकड़ ली। इनमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति के रोल में नजर आईं पूर्व टीवी एक्ट्रेस और रियल लाइफ राजकुमारी मोहिना सिंह का नाम भी शुमार है। मोहिना सिंह ने 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी के बाद ही अभिनय से दूरी बना ली थी। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'प्यार तूने क्या किया', कुबूल है, 'नया अकबर बीरबल' और 'सिलसिला प्यार का' में जहां अभिनय का जादू चलाया तो वहीं 'डांस इंडिया डांस' में अपने डांस से सबको इंप्रेस किया। हालांकि, शादी होते ही उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली और अपना पूरा फोकस अपने परिवार पर शिफ्ट कर दिया। इस बीच मोहिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने ये सवाल करने शुरू कर दिए हैं कि क्या मोहिना ने अब आध्यात्म की राह पकड़ ली है?

प्रवचन देते वायरल हो रहा मोहिना का वीडियो

सोशल मीडिया पर मोहिना सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आध्यात्मिक प्रवचन देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के चलते अब एक बार फिर मोहिना सुर्खियों में हैं। वीडियो में वह भीड़ को संबोधित कर रही हैं और मानवता, अच्छाई-बुराई पर उपदेश दे रही हैं। उन्हें इस वीडियो में साधारण जीवन जीने और बुरे कर्म के जरिए कमाई न करने का उपदेश देते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स के दिमाग में हलचल पैदा हो गई है और कई कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि कहीं उन्होंने आध्यात्म की राह तो नहीं चुन ली।

मोहिना की सीख

इस वीडियो में मोहिना धोखे से की जाने वाली कमाई पर बात कर रही हैं। वीडियो में वह ये भी कहती हैं कि टॉप पर पहुंचने की इच्छा के लिए दूसरों को कुचलना उचित नहीं है। वीडियो में मोहिना कह रही हैं- 'क्या ये सही होगा कि मैं बुरे कर्म करके, बुरी कमाई करके अपने बच्चों को खिलाऊं? या किसी के सिर पर चढ़कर सफलता पाऊं? अगर हम ये सोच लें कि बेईमानी से कमाई नहीं करनी तो नहीं करनी। लेकिन, हम ये सोचते हैं कि अपने बच्चों को ये देना है। मगर आपके दादा-दादी ने मासूम जीवन जी रहे थे। मिट्टी के घर, गोबर के उपले और चूल्हे में खाना बना रहे थे। आप लोग हैं ना यहां, या फिर कहीं खो गए।'

मोहिना के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ ने उनके भाषण पर कटाक्ष किया तो कुछ उन्हें सपोर्ट करते दिखे। वहीं कुछ का कहना है कि इस वीडियो के जरिए मोहिना ग्लैमर वर्ल्ड पर निशाना साध रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा- 'ये आध्यात्मिक गुरू कब से बन गईं?' एक और ने लिखा- 'मोहिना को क्या हुआ है? ये तो एक्टिंग करती थीं न?' एक और लिखता है- 'बिलकुल सही बात कही है।'

ये भी पढ़ेंः 90s के इस स्टार ने ठुकराया तंबाकू का विज्ञापन, 40 करोड़ ऑफर होने के बावजूद कहा NO, बोले- 'परिवार पर...'
'मीरा, तुम्हें हीरोइन होना चाहिए...' शाहिद कपूर की पत्नी की खूबसूरती पर आया इस फिल्ममेकर का दिल, दे डाला ये ऑफर