1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH में मायरा की गलती से विलेन की घर में होगी एंट्री, दमानी करेगी अरमान-अभिरा की इज्जत पर वार

YRKKH में मायरा की गलती से विलेन की घर में होगी एंट्री, दमानी करेगी अरमान-अभिरा की इज्जत पर वार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि अब अभिरा-अरमान की बेटी मायरा की गलती उनके दुख की वजह बनेगी। वहीं दमानी परिवार को पोद्दार हाउस बर्बाद करने का मौका मिल जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS अभिरा-अरमान और दमानी परिवार

17 साल से टीवी पर अपनी कहानी और कास्ट के दम पर राज कर रहा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों की उम्मीद सभी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय सीरियल में अरमान और अभिरा की जिंदगी एक बार फिर उतार-चढ़ाव से भरी होने वाली है। वे अपनी खुशियों का जश्न मनाना चाहते हैं, लेकिन अचानक आने वाली स्थितियों और मुश्किल फैसलों की वजह से उनकी खुशहाल जिंदगी में फिर से आग लग जाएगी। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा की गलती से दमानी परिवार को पोद्दार हाउस को बर्बाद करने का मौका मिलेगा और वह अपनी बेइज्जती का बदला कोर्ट रूम में अभिरा-अरमान से लेंगे।

अभिरा ठुकराएगी जज बनने का ऑफर

कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा तब परेशान हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि अरमान ने उसे जज के पद के लिए नॉमिनेट किया है। उसे लगता है कि यह समय अपनी बेटी और परिवार के साथ बिताने का है। अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है कि उनकी बेटी बड़ी हो गई है, जल्द ही आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाएगी और बाद में शादी के बाद अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएगी। वह जोर देकर कहता है कि अभिरा के लिए अपने करियर पर ध्यान देने का यही सही समय है।

अरमान की चिंता ने बदला अभिरा का फैसला

शुरुआत में अभिरा इस विचार को नकार देती है, लेकिन वह देखती है कि अरमान सच में उसे जज की कुर्सी पर देखना चाहता है। उसके लिए प्यार और फिक्र की वजह से वह उसे अपनी वजह से परेशान नहीं देख सकती। हालांकि, वह अपने परिवार के साथ हर वक्त रहना चाहती है इसलिए जज के ऑफर पर ज्यादा ध्यान नहीं देती और खुद के लिए समय निकालती है।

दमानी का अरमान-अभिरा की इज्जत पर हमला

इस बीच, अभिरा कोर्ट में दमानियों के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करती है और साबित करती है कि उनकी फैक्ट्री ने शहर की एक खूबसूरत झील को बर्बाद कर दिया है। जज फैक्ट्री को बंद करने का आदेश देते हैं। हालांकि, यह जीत ज्यादा देर तक नहीं टिकती, क्योंकि अचानक अरमान-अभिरा को धोखेबाज कपल करार दिया जाता है। दमानी उनके पुराने कड़वे अनुभवों और तलाक का इस्तेमाल उनके खिलाफ पेश करती है ताकि पोद्दार परिवार की इज्जत खराब हो। दमानी का मानना ​​है कि अगर उनके परिवार की इज्जत पर सवाल उठता है तो पोद्दारों को भी वही सदमा झेलना होगा।

ये भी पढ़ें - 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा-अरमान की जिंदगी में नए विलेन की एंट्री, शादी से पहले कबीर देगा मायरा को धोखा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गलतफहमी बनेगी मुक्ति-अभिरा की अनबन की वजह, क्या खतरे में है अरमान का परिवार?