1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नवरात्रि में गूंजी किलकारी, पांचवीं बार पापा बना दो बीवियों वाला फेमस यूट्यूबर, पहली वाइफ ने दिया चौथे बच्चे को जन्म

नवरात्रि में गूंजी किलकारी, पांचवीं बार पापा बना दो बीवियों वाला फेमस यूट्यूबर, पहली वाइफ ने दिया चौथे बच्चे को जन्म

यूट्यूबर अरमान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल यूट्यूबर पांचवीं बार पापा बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी ने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उनके परिवार की तस्वीरें छाई हुई हैं।

armaan malik, payal malik, kritika malik- India TV Hindi
Image Source : ARMAAN MALIK INSTAGRAM बेबी के साथ पायल और अरमान।

फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के चर्चित प्रतियोगी अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। नवरात्रि के महीने में उनके घर किलकारी गूंजी हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस लिहाज से अरमान मलिक पांचवी बार पापा बन गए हैं। मंगलवार को अरमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। हालांकि शुरुआती पोस्ट में उन्होंने बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अस्पताल से साझा की गई तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।

फिर पापा बने अरमान मलिक

फोटो में अरमान अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल अस्पताल के बिस्तर पर उनके पास लेटी हुई हैं। अरमान ने कैप्शन में लिखा, 'जच्चा बच्चा सब ठीक है', जिससे उनके शुभचिंतकों को राहत मिली कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके प्रशंसक लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। अब यूट्यूबर बेटी के पापा बने हैं या बेटी के ये आपको बताते हैं। उन्होंने कई पोस्ट साझा किए जिसमें अलग-अलग झलकियां दिखाईं। उन्होंने बताया कि वो बेटे के पिता बने हैं। पायल और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बेटे का नाम भी बताया, कैप्शन में लिखा था, 'रुद्र मलिक।'

यहां देखें वीडियो

संघर्षों के बाद मिली मिरेकल प्रेग्नेंसी

बता दें, पायल मलिक के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। पहले से तीन बच्चों चिरायु और जुड़वां बच्चे अयान और तूबा की मां पायल ने पिछले साल अगस्त में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी चौथी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस व्लॉग में उन्होंने अपनी फर्टिलिटी जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी। पायल ने साझा किया था कि उन्होंने कई बार आईवीएफ (IVF) प्रक्रियाओं का सहारा लिया, लेकिन बार-बार असफलता मिलने के कारण वह मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी टूट चुकी थीं। पायल ने इस प्रेग्नेंसी को एक चमत्कार बताया, क्योंकि कई असफल कोशिशों के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि वह दोबारा मां बन पाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके सबसे बड़े बेटे चिरायु का जन्म शादी के कई सालों बाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार बढ़ाने के लिए आईवीएफ तकनीक की मदद ली थी।

अरमान मलिक का परिवार और विवादों से नाता

अरमान मलिक की निजी जिंदगी हमेशा से ही चर्चा और विवादों का विषय रही है। अरमान ने साल 2011 में पायल से शादी की थी। इसके छह साल बाद 2018 में उन्होंने पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से दूसरी शादी कर ली। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल को कानूनी रूप से तलाक दिए बिना दूसरी शादी की। अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका का भी एक बेटा है, जिसका नाम जैद है। हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लेने के दौरान अरमान, पायल और कृतिका की तिकड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरीं। शो के दौरान उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और उन पर पॉलीगामी को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे। हालांकि तमाम विवादों के बावजूद यह परिवार सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और आपसी तालमेल के कारण चर्चा में बना रहता है। अब चौथे बच्चे के आगमन से मलिक परिवार में उत्सव का माहौल है।

ये भी पढ़ें: 'वो मुझे छूता था', वायरल गर्ल मोनालिसा ने उस डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप जिसने बनाया हीरोइन, रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल

कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार संग किया डेब्यू, खूबसूरती में देती हैं ग्लैमरस बालाओं को मात