A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. इस वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे हिना खान और अध्ययन सुमन

इस वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे हिना खान और अध्ययन सुमन

अभिनेत्री हिना खान और अभिनेता अध्ययन सुमन जल्द ही वेब शो 'डैमेज्ड' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

<p>damaged</p>- India TV Hindi
damaged

नई दिल्ली: अभिनेत्री हिना खान और अभिनेता अध्ययन सुमन जल्द ही वेब शो 'डैमेज्ड' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। यह वेब शो एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा है। आखिरी बार टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में खलनायिका कोमोलिका के किरदार में नजर आईं हिना ने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, जो मुझे यह मौका मिला है। इन सालों में मेरे काम की सराहना करने और मेरा समर्थन करने के लिए मैं अपने प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं 'डैमेज्ड' सीजन 2 का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हूं। भूमिका के तौर पर देखा जाए तो यह काफी अलग और चुनौतीपूर्ण हैं। मुझे यकीन है कि जब शो रिलीज होगा, दर्शकों को इसे देखने में काफी मजा आएगा।"

इस सीरीज में हिना गौरी बत्रा के किरदार में दिखेंगी, जो एक ऐसे गेस्टहाउस की मालकिन हैं, जो अपने अंदर कई राज छुपाए हुए है। वहीं अध्ययन आकाश बत्रा के किरदार में नजर आएंगे, वह भी गेस्टहाउस के सह-मालिक हैं। शो का निर्देशन एकांत बबानी करेंगे। यह हंगामा प्ले पर जल्द ही रिलीज होगा। शो को लेकर अध्ययन ने कहा, "'डैमेज्ड' सीजन 2 ड्रामा, रोमांच, और अलौकिक शक्तियों का एक अनूठा मिश्रण है।"

Also Read:

Box Office Collection Day 2: वीकेंड के कारण 'प्रस्थानम', 'पल पल दिल के पास' और 'द जोया फैक्टर' की कमाई में हुआ इजाफा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित

आयुष्मान खुराना की मूवी 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' को सोशल प्लेटफॉर्म से हटाया गया, ये है पूरा मामला