A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. करीना कपूर का खुलासा- अक्षय कुमार ने कुछ ही सेकंड में गेस कर लिया उनके फोन का पासवर्ड

करीना कपूर का खुलासा- अक्षय कुमार ने कुछ ही सेकंड में गेस कर लिया उनके फोन का पासवर्ड

करीना कपूर खान हाल ही में अरबाज खान के शो Pinch by Arbaaz Khan में शामिल हुईं।

<p>करीना कपूर खान</p>- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE करीना कपूर खान

मुंबई: अरबाज खान आज से नया शो लेकर आए हैं। क्यू प्ले नाम के यूट्यूब चैनल पर ये शो अपलोड किया गया है। इस शो में करीना कपूर खान से अरबाज वो सवाल पूछ रहे हैं जो सोशल मीडिया पर करीना को हेटर्स पूछते हैं और उनपर जो वो लोग टिप्पणी करते हैं। करीना ने धैर्य के साथ लेकिन करारा जवाब उन हेटर्स को दिया है।

इस बीच अरबाज खान ने करीना कपूर खान से पूछ लिया कि क्या आपके फोन का पासवर्ड किसी को पता है? इस पर करीना ने कहा- आज अक्षय कुमार को पता चल गया। हम दोनों शूटिंग कर रहे थे उसने मेरा फोन उठाया और मेरा पासवर्ड गेस करने लगा, आश्चर्य की बात यह है कि उसने सेकंड्स में पासवर्ड गेस कर लिया। अरबाज ने कहा- शातिर है वो। इस पर करीना ने कहा- हां वो बहुत स्मार्ट है। खासतौर पर नंबर्स को लेकर। 

यहां आप पूरा एपिसोड देख सकते हैं।