1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. #RaginiMMSReturns के दूसरे सीजन का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

#RaginiMMSReturns के दूसरे सीजन का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' इस बार बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज होगी।

ragini mms returns season 2 new poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM '#RaginiMMSReturns' के पोस्टर में सनी लियोनी, वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल

एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं। पहले पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और फिर 'हैलो जी' गाने ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब एकता कपूर ने पोस्टर के जरिए अनाउंस किया है कि इस शो में डबल मज़ा देखने को मिलेगा। इसमें सनी लियोनी के साथ वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल भी नज़र आ रहे हैं। 

एकता कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दो में मज़ा है #lifehacks.. #RaginiMMSReturns Season 2 में मिलेगा डबल द मजा और डबल द सज़ा। इस समय वरुण और दिव्या जैसे यूथ सुपरस्टार के साथ।'

इसके साथ ही एकता ने आगे बताया कि 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' का ट्रेलर 12 दिसंबर और 18 दिसंबर से शो टेलिकास्ट होगा।  

बता दें कि 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2' इस बार बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज होगी।