A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरीज Sacred Games 2 की रिलीज टली!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरीज Sacred Games 2 की रिलीज टली!

वेब सीरीज sacred games 2 पहले जून में रिलीज होने जा रही थी मगर अब इस सीरीज की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह सीरीज अगस्त में रिलीज होगी।

Sacred Games 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sacred Games 2

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वेब सीरीज Sacred Games पहले सीजन में अपार सफलता के बाद ब दूसरा सीजन भी जल्द आने जा रहा है। यह शो विक्रम चंद्रा की किताब पर बनाई गई है। यह कहानी सरताज और गणेश गाइतोंडे की है। सीरीज के दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज हो चुका है और इस सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ के साथ कल्कि कोकेलिन, रणवीर शोरे और पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। सीरीज के रिलीज होने की डेट आगे बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैक्रेड गेम्स के फैन्स को दूसरे सीजन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक पहले ये सीरीज 28 जून को रिलीज होने जा रही थी। मगर अब किसी और शो की वजह से इसे अगस्त में पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि दो हिट सीरीज के बीच गैप होना जरुरी है। जिसकी वजह से शो को अगस्त तक आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही साफ और नवाज अपने प्रोजेक्ट्स के लिए इन दिनों बिजी हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान इन दिनो अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'जवानी जानेमन' की लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं नवाजुद्दीन अपनी फिल्म 'बोले चूड़ियां' की शूटिंग करने वाले हैं।

Also Read:

जेनिफर विंगेट निभाने जा रही हैं आर्मी अफसर का किरदार, सामने आया लुक