शाहरुख खान का टीवी शो 'फौजी' अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध
शाहरुख खान का टीवी शो 'फौजी' अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध
Jyoti Jaiswal
Published : May 19, 2019 04:24 pm IST, Updated : May 19, 2019 04:34 pm IST
शाहरुख खान का मशहूर टीवी शो 'फौजी' अब आप ऑनलाइन देख सकते हैं।
'फौजी'
मुंबई: शाहरुख खान जिस टीवी सीरियल से दुनिया से निकलकर आज बॉलीवुड के बादशाह बन चुके हैं। लेकिन उनकी शुरुआत जिस टीवी सीरियल से हुई वो आज भी लोगों को याद है। 1988 में शाहरुख खान ने छोटे पर्दे पर सीरियल फौजी से डेब्यू किया था। यह सीरियल दूरदर्शन पर आता था। सिर्फ 13 एपिसोड वाला ये सीरियल काफी मशहूर हुआ था। अब यह सीरियल ऑनलाइन उपलब्ध है। अमेजॉन प्राइम पर आप शाहरुख खान का ये पूरा टीवी शो देख सकते हैं।
फौजी सीरियल में शाहरुख खान का नाम कैप्टन अभिमन्यु राय था। इस सीरियल में विश्वजीत प्रधान और विक्रम चोपड़ा जैसे सितारे भी थे।
फौजी में काम करने के बाद शाहरुख खान ने दूरदर्शन के लिए एक और सीरियल में काम किया। साल 1989 में शाहरुख खान का सीरियल सर्कस ऑनएयर हुआ। इसके बाद साल 1992 में शाहरुख खान ने ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म दीवाना से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरडुपर हिट रही और शाहरुख खान इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन गए।