A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'बॉलीवुड बजिंगा' से डिजिटल डेब्यू करेंगे वरुण शर्मा

'बॉलीवुड बजिंगा' से डिजिटल डेब्यू करेंगे वरुण शर्मा

अभिनेता वरुण शर्मा शो 'बॉलीवुड बजिंगा' के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह शो को होस्ट करते नजर आएंगे जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। यह एक प्रकार का बॉलीवुड क्विज शो होगा। 

<p>वरुण शर्मा</p>- India TV Hindi
वरुण शर्मा

मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा शो 'बॉलीवुड बजिंगा' के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह शो को होस्ट करते नजर आएंगे जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। यह एक प्रकार का बॉलीवुड क्विज शो होगा। 

वरुण ने एक बयान में कहा, "शो आपके बॉलीवुड आईक्यू की परीक्षा लेगा। यह मजेदार है। इस शो के विशेष मेहमान इसमें थोड़ा और मनोरंजन जोड़ेंगे। यह जानने के लिए कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं आपको यह देखना चाहिए।" 

वरुण जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और अनु कपूर भी होंगे।