A
  1. Hindi News
  2. Explainers
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां को ED ने क्यों किया तलब; आखिर मामला क्या है?

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां को ED ने क्यों किया तलब; आखिर मामला क्या है?

नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ED ने उन्हें तलब किया है। बता दें कि नुसरत जहां टीएमसी की पूर्व सांसद रही हैं और काफी चर्चा में रहती हैं।

Nusrat Jahan- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE नुसरत जहां

कोलकाता: ईडी ने राशन घोटाला मामले में बंगाल की सुपरस्टार और टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां को 22 अप्रैल को कोलकाता स्थित कार्यालय में तलब किया है। यानी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यहां बता दें कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग भी है। 

क्या है पूरा मामला?

तृणमूल की पूर्व MP नुसरत जहां को ED ने 22 तारीख को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पूर्व MP नुसरत ने ED अधिकारियों को एक लेटर के ज़रिए बताया है कि वह 22 तारीख को दिल्ली में रहेंगी। इसलिए, वह दिल्ली ऑफिस में पेश होना चाहती हैं। लेकिन ED अधिकारियों को बताया है कि उस समय केस की जांच अधिकारी कोलकाता में रहेंगे, इसलिए उन्हें कोलकाता में पेश होना होगा। 

नुसरत जहां से ED अधिकारियों ने पहले भी कई बार पूछताछ की है। अब देखना यह है कि नुसरत जहां 22 तारीख को दिल्ली या फिर कोलकाता में पेश होती हैं।

राशन घोटाला मामला क्या है?

ये मामला जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित गेहूं की बड़े पैमाने पर हेराफेरी से संबंधित है। दरअसल ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर, 2020 को बसीरहाट पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी। यह एफआईआर घोजाडांगा भूमि सीमा शुल्क स्टेशन के उप सीमा शुल्क आयुक्त की शिकायत के बाद दर्ज की गई थी। 

आरोप ये है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, बांग्लादेश में गेहूं और चावल की तस्करी के आरोप में बसीरहाट के सीमावर्ती इलाकों में कई ट्रक जब्त किए गए थे। उस समय नुसरत जहां बसीरहाट से सांसद थीं। इस घोटाले में कई लोगों के नाम हैं, इसलिए नुसरत को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

जानकारों का कहना है कि राशन तस्करी रैकेट में शामिल कई व्यक्तियों और संगठनों के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। उस समय नुसरत बसीरहाट से सांसद थीं, इसलिए उनसे पूछताछ करना बेहद जरूरी है।

फ्लैट घोटाले के मामले में भी जहां से हो चुकी है पूछताछ

ईडी ने 2023 में एक फ्लैट घोटाले के मामले में भी सॉल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में जहान से छह घंटे तक पूछताछ की थी।