A
Hindi News Explainers DOGE Dividend क्या है, जानें किन लोगों को मिलेंगे 5000 डॉलर, कहां से आएगा पैसा?

DOGE Dividend क्या है, जानें किन लोगों को मिलेंगे 5000 डॉलर, कहां से आएगा पैसा?

कॉन्सेप्ट के मुताबिक, DOGE Dividend सिर्फ उन अमेरिकी परिवारों को ही दिया जाएगा, जो सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। सरकार अपने फिजूल खर्च को बंद कर जो पैसा बचाएगी, उसमें से 20 प्रतिशत पैसा अमेरिकी टैक्सपेयर्स को डिविडेंड के रूप में 5000 डॉलर वापस लौटाए जाएंगे।

DOGE, DOGE Dividend, dividend, taxpayers, donald trump, elon musk, Department of Government Efficien- India TV Hindi Image Source : INDIA TV क्या है DOGE Dividend

DOGE Dividend: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी परिवारों को 5000 डॉलर का रिफंड चेक देने की योजना पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकियों के लिए ये योजना अगले साल से शुरू हो सकती है और फिलहाल इस पर तेजी से काम चल रहा है। आज हम यहां जानेंगे कि आखिर ये DOGE Dividend क्या है, ये किन लोगों को दिया जाएगा और इसके लिए अमेरिकी सरकार कहां से पैसा लाएगी।

DOGE क्या है और इसका काम क्या है

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE नाम के एक नए विभाग का गठन किया था। इसका पूरा नाम Department of Government Efficiency है और ट्रंप ने इस विभाग की कमान दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और अपने बेहद खास इलॉन मस्क को सौंपा है। सरकार द्वारा किए जाने वाले खर्चों में से फिजूलखर्च की पहचान करना और उसे खत्म करना DOGE का प्रमुख काम है। अमेरिका का सालाना व्यय बजट करीब 6.7 ट्रिलियन डॉलर है। इसमें से भी दो-तिहाई व्यय कांग्रेस द्वारा निर्धारित है - जिसमें सामाजिक सुरक्षा, मेडिकेयर और मेडिकेड जैसे संघीय कार्यक्रम भी शामिल हैं।

DOGE Dividend क्या है

DOGE का लक्ष्य अगले साल जुलाई (जुलाई 2026) तक 2 ट्रिलियन डॉलर के फिजूल खर्च को बचाना है। अगर ट्रंप का ये विभाग अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है तो ये अपना लक्ष्य हासिल कर लेता है, इसका 20 प्रतिशत यानी 400 बिलियन डॉलर की बचत को DOGE रिफंड के लिए निर्धारित किया जाएगा और इन्हें अमेरिकी परिवारों में DOGE Dividend के रूप में दिया जाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलता जरूरी है।

अमेरिका का लोन चुकाने में भी इस्तेमाल होगा पैसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से DOGE Dividend के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, वे इसकी कई बार चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इसे शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने एक मीटिंग में कहा था कि DOGE द्वारा किए जाने वाले बचत में से 20 प्रतिशत टैक्सपेयर्स को डिविडेंड के रूप में दिया जा सकता है जबकि अन्य 20 प्रतिशत का इस्तेमाल देश के लोन को चुकान में किया जाएगा। इसे कब लागू किया जाएगा, इसकी तारीख के बारे में उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा है।

किन लोगों को मिलेगा DOGE Dividend

कॉन्सेप्ट के मुताबिक, DOGE Dividend सिर्फ उन अमेरिकी परिवारों को ही दिया जाएगा, जो सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। सरकार अपने फिजूल खर्च को बंद कर जो पैसा बचाएगी, उसमें से 20 प्रतिशत पैसा अमेरिकी टैक्सपेयर्स को डिविडेंड के रूप में 5000 डॉलर वापस लौटाए जाएंगे। टैक्सपेयर्स को इन पैसों का भुगतान चेक से किया जाएगा।

लक्ष्य पाने के लिए हर महीने बचाने होंगे 110 बिलियन डॉलर

DOGE की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE ने एक महीने में 55 बिलियन डॉलर की बचत की। DOGE को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर महीने 110 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बचत करनी होगी। जहां इस प्रस्ताव को कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है, वहीं दूसरी ओर कुछ रिपब्लिकन सांसद पहले से ही इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं, जिसमें हाउस स्पीकर माइक जॉनसन भी शामिल हैं। ऐसे में अमेरिकियों को DOGE Dividend मिलेगा या ये योजना सिर्फ कागजों में रह जाएगी, इसके बारे में जानने के लिए इंतजार करना होगा।