1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारत-पाक वॉर को लेकर डिफेन्स मिनिस्ट्री के नाम से Whatsapp पर किए जा रहे हैं फेक मैसेज, ये रही इसकी पूरी सच्चाई

Fact Check: भारत-पाक वॉर को लेकर डिफेन्स मिनिस्ट्री के नाम से Whatsapp पर किए जा रहे हैं फेक मैसेज, ये रही इसकी पूरी सच्चाई

Fact Check: डिफेंड मिनिस्ट्री के नाम से व्हाट्सप्प पर भारत-पाकिस्तान वॉर को लेकर फेक मैसेज किए जा रहे हैं। क्या है इस पुरे वीडियो की सच्चाई, वह आप यहां लीजिए।

Fake Message- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स के नाम से फैलाए जा रहे हैं फेक मैसेज

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव का माहौल चल रहा था। लेकिन अब दोनों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर डिफेंस मिनिस्ट्री के नाम से कुछ फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान की स्थिति के मद्देनजर नागरिक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

डिफेंस मिनिस्ट्री के नाम पर सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं फेक मैसेज

सोशल मीडिया पर डिफेन्स मिनिस्ट्री के नाम से वायरल हो रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 मई से 20 मई के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। भारत पर मिसाइल अटैक हो सकते हैं। उस फेक मैसेज में इससे निपटने के  लिए क्या-क्या करना चाहिए उसके बारे में जानकारी दी है। लेकिन हम आपको बता दें कि ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। आप इन पर भरोसा न करें और न ही इनको आगे फोरवार्ड करें। भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल कोई वॉर नहीं होगा।

भारत-पाक के बीच सीजफायर पर बनी सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच जब तनाव लगातार बढ़ रहा था। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। 12 मई को भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से इस मुद्दे पर बात करेंगे। भारत की तरफ से बताया गया है कि शनिवार शाम 5 बजे के बाद से दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की लड़ाई नहीं होगी और पूरी तरह से सीजफायर रहेगा। अब दोनों देशों के सीजफायर पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके बताया है कि आतंकवाद पर भारत किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा।

इस पूरे मामले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।