A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: फ्री में स्कूटी, मोटरसाइकिल और साइकिल दे रही मोदी सरकार! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: फ्री में स्कूटी, मोटरसाइकिल और साइकिल दे रही मोदी सरकार! जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: फ्री में स्कूटी, मोटरसाइकिल और साइकिल दिए जाने के वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में पीएम मोदी के भी वीडियो दिखाई दे रहे हैं।

फ्री में स्कूटी और मोटर साइकिल देने का दावा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TODAY_DEAL7 फ्री में स्कूटी और मोटर साइकिल देने का दावा

सोशल मीडिया में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से अधिकतर फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ अपलोड और शेयर किए जाते हैं। AI के जमाने में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म डीपफेक वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे ही भ्रामक और फेक वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म में today_deal7 नाम का एक अकाउंट है। इस अकाउंट में कई रील डाली गई हैं। इनमें से ज्यादातर रील और वीडियो भ्रामक जानकारी के साथ अपलोड की गई हैं। इस इंस्टाग्राम चैनल के प्रोफाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनेक वीडियो का उपयोग कर फ्री स्कूटी, फ्री मोटरसाइकिल, फ्री साइकिल और फ्री रिचार्ज जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रही है।

 AI जनरेटेड डीपफेक वीडियो

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने today_deal7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के वीडियो का फैक्ट चेक किया गया है। today_deal7 नाम के अकाउंट में 188 पोस्ट डाली गई हैं। अकाउंट के 74 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट में ज्यादातर AI जनरेटेड वीडियो अपलोड किए गए गए हैं। इसमें पीएम मोदी और अन्य नेताओं को फ्री में स्कूटी, फ्री में मोटरसाइकिल और फ्री में मोबाइल का रिचार्ज का ऐलान करते हुए दिखाया गया है। 

सरकार ने नहीं की है ऐसी कोई घोषणा

इस इंस्टाग्राम अकाउंट के फेक वीडियो को लेकर भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक कर कहा कि यह AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की है।

फर्जी कंटेंट के झांसे में न आएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि कृपया सतर्क रहें। ऐसे सनसनीखेज और फर्जी कंटेंट के झांसे में न आएं तथा इन्हें फॉरवर्ड न करें। किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा करने से पहले जरूर सोचना चाहिए