A
Hindi News फैक्ट चेक Fact Check: 'केंद्र सरकार की महिला वर्क फ्रॉम होम योजना, हर महीने 25000 देने का वादा', जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: 'केंद्र सरकार की महिला वर्क फ्रॉम होम योजना, हर महीने 25000 देने का वादा', जानिए वायरल दावे की सच्चाई

यूट्यूब के वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार महिलाओं के लिए एक खास योजना लेकर आई है। इसका नाम 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' है। दावा किया गया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 25 हजार रुपये तक दिए जाएंगे। जानिए वायरल दावे की सच्चाई क्या है?

महिला वर्क फ्रॉम होम योजना का दावा- India TV Hindi Image Source : YOUTUBE/BUDDHSEN92TECHOFFICIAL महिला वर्क फ्रॉम होम योजना का दावा

सोशल मीडिया में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ अपलोड किए जाते हैं। यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी भ्रामक जानकारी देने वाले वीडियो की भरमार हैं। कई यूट्यूब चैनल ऐसे प्रोग्राम या वीडियो बनाते हैं, जो जमीनी हकीकत से कोसो दूर हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ऐसे भी भ्रामक जानकारी वाले वीडियो के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यूट्यूब का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना की बात कही गई है। यूट्यूब पर Buddhsen92TechOfficial नाम का एक चैनल है। करीब एक महीने पहले वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार द्वारा  'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' के तहत महिलाओं को घर से काम करने का अवसर है। महिलाओं को प्रतिमाह 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। 

नहीं लॉन्च की गई ऐसी कोई योजना

इस वायरल वीडियो को महिलाएं काफी शेयर कर रही हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की है। इंडिया टीवी ने पाया कि केंद्र सरकार ने 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' को लॉन्च नहीं किया है। सरकार द्वारा ऐसा कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। Buddhsen92TechOfficial नाम के चैनल ने मनगढ़ंत कहानी के आधार पर ये वीडियो बनाया है और उसे अपलोड किया है।

पूरी तरह फर्जी है दावा

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भारत सरकार की संस्था प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक ने कहा कि ये यूट्यूब चैनल Buddhsen92TechOfficial का दावा पूरी तरह फर्जी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि कृपया ऐसे लुभावने दावों के झांसे में न आएं। आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास कीजिए। 

महिलाओं को रहना होगा सतर्क

यूट्यूब पर Buddhsen92TechOfficial नाम पर भ्रामक जानकारी से महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए। किसी भी तरह के झांसे में न आएं। यूट्यूब चैनल वीडियो पर ज्यादा व्यूज और लाइक पाने के लिए भ्रामक दावे करते हैं।