1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या चैंपियंस ट्राफी के दौरान दुबई में दर्शकों ने गाया नेशनल एंथेम? जानें इस वीडियो की सच्चाई

Fact Check: क्या चैंपियंस ट्राफी के दौरान दुबई में दर्शकों ने गाया नेशनल एंथेम? जानें इस वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि चैंपियंस ट्राफी के दौरान दुबई में दर्शकों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जिसे इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने भ्रामक पाया है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV INDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया पर रोज हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से बहुत कम ही ऐसे होते हैं जो सच हों, अधिकतर वीडियो जानबूझ लोगों में भम्र फैलाने के मकसद से भी वायरल किए जाते हैं। आमजन इस वीडियो के पीछे का तात्पर्य जब तक परख पाते हैं तब तक वे फेक न्यूज का शिकार बन चुके होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें दावा किया गया कि चैपियंस ट्राफी 2025 के दौरान 23 फरवरी यानी इंडिया पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शकों ने टीम के सम्मान में राष्ट्रगान गाए, जो कि सच नहीं है।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में कहा गया कि चैपियंस ट्रॉफी  2025 के लिए दुबई में इंडिया बनाम पाकिस्तान हुए मैच में दर्शकों ने राष्ट्रगान गाया, जो बेहद मनोरम लग रहा है। यूजर ने कैप्शन में लिखा,"Nothing can be more beautiful than this. Dubai, 23/2/25" यानी कि "इससे अधिक सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता, दुबई, 23/2/25" इसे आप यहां और यहां देख सकते हैं।

बता दें कि 23 फरवरी 2025 को चैपियंस ट्रॉफी की खिताब के लिए इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच खेला गया, जिसमें इंडिया की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से मात दी थी।

क्या मिला पड़ताल में?

वीडियो में काफी दर्शक बैठे हुए दिख रहे हैं, ज्यादातर भारत के लोग ही हैं। ऐसे में हमारा ध्यान वीडियो के कोने पर गया, जिसमें @indiastalents लिखा आ रहा है, इसके बाद हमने इस यूजर नेम से इंस्टाग्राम पर खोजा तो सच्चाई हमारे सामने आ गई। @indiastalents पर यह वीडियो 14 अक्टूबर 2023 को पोस्ट किया गया। इस दौरान 2023 वनडे विश्व कप मैच खेला जा रहा था, यह मैच अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला गया था और उस दौरान दर्शकों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया था। हमने थोड़ा और खोजा तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिले जो इस वीडियो की सच्चाई बयां कर रहे हैं। 

निष्कर्ष

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि अहमदाबाद में दर्शकों द्वारा राष्ट्रगान गाते हुए एक पुराने वीडियो को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच का बताकर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है। अत: यह वीडिया भ्रामक पाई गई है।

ये भी पढ़ें:

​Fact Check: क्या सनी लियोनी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी? जानिए वायरल वीडियो का सच
Fact Check: कानपुर में महिला ने युवक को मारे कई थप्पड़, वायरल वीडियो में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल