A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या वर्ल्ड लीडर्स से ट्रंप ने कराया इंतजार? जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: क्या वर्ल्ड लीडर्स से ट्रंप ने कराया इंतजार? जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया है।' आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक।

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'ट्रंप का जोर दुनिया में सिर्फ तीन नेताओं पर नहीं चलता, नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग पर।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'ट्रंप का जोर दुनिया में सिर्फ तीन नेताओं पर नहीं चलता, नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग पर।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने एक पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो सहित कई अन्य नेताओं को एक साथ बैठे हुए दिखाया गया है। 

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इस तस्वीर को AI टूल AI or NOT पर स्कैन किया, जिस पर मिले रिजल्ट के अनुसार वायरल तस्वीर AI जनरेटड है। 

पड़ताल की अगली कड़ी में हमने एक अन्य एआई टूल undetectable AI पर स्कैन किया, जिस पर मिले परिणाम के अनुसार वायरल तस्वीर AI जनरेटड है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को वर्ल्ड लीडर्स पर ट्रंप के जोर से जोड़कर बताया जा रहा है, जबकि इसमें प्रयोग की गई तस्वीर एआई जनरेटेड है। फैक्ट चेक में दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।