1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: उधमपुर एयरबेस को लेकर किया जा रहा फर्जी दावा, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Fact Check: उधमपुर एयरबेस को लेकर किया जा रहा फर्जी दावा, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Fact Check: पाकिस्तान की तरफ से लगातार अपनी जनता को तसल्ली देने के लिए लगातार कई तरह की झूठी खबरों को पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें एक खबर में उन्होंने उधमपुर एयरबेस को नष्ट करने का दावा किया है जो पूरी तरह से गलत खबर है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X उधमपुर एयरबेस स्टेशन को नष्ट करने को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबर

भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी आर्मी को सीमा पर उनके हर हमले का जवाब उन्हीं की भाषा में दे रही है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान जब यहां पर भारतीय सेना का सामना नहीं कर पा रही है तो वहीं वह अपनी जनता को बेवकूफ बनाने के लिए लगातार फर्जी खबरों को वायरल कर रही है। इसी में एक खबर जो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है उसमें भारत के उधमपुर एयरबेस स्टेशन को नष्ट करने का दावा किया जा रहा है जो पूरी तरह से झूठा है।

उधमपुर एयरबेस स्टेशन पूरी तरह से चालू

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट लगातार देखने को मिल रही है, जिसमें वह पिछले 2 से तीन दिनों में भारत में ड्रोन्स और मिसाइल के जरिए रिहायशी और सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश कर रहा है, जिसे अब तक पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया है। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के न्यूज चैनल AIK की तरफ से लाइव टीवी के दौरान ये दावा किया गया कि उनकी सेना ने भारत के उधमपुर एयरबेस स्टेशन को तबाह कर दिया है, जिसको लेकर पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में साफ कर दिया है कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस पोस्ट में जिस वीडियो को दिखाया गया है वह राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना का है और इसका भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही सभी को ऐसी फर्जी खबरों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

पाकिस्तान के आतंकी लॉन्चपैड्स को भारत ने किया नेस्तानाबूत

पाकिस्तान में अभी भी कई आतंकी लॉन्चपैड्स हैं इसी बीच भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया गया है। सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड्स को नष्ट कर दिया है। आठ और नौ मई 2025 की रात को जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश करने के पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में भारत ने प्रतिक्रिया दी। भारतीय सेना की तरफ से फिलहाल पाकिस्तान के हर हमले का जवाब पूरी ताकत के साथ दिया जा रहा है।