1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'सभी को आधार कार्ड पर एक फ्री बाइक', पीएम मोदी का AI जेनरेटेड फेक वीडियो वायरल; हो जाएं सावधान

Fact Check: 'सभी को आधार कार्ड पर एक फ्री बाइक', पीएम मोदी का AI जेनरेटेड फेक वीडियो वायरल; हो जाएं सावधान

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का AI जेनरेटेड फेक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : X @PIBFACTCHECK फैक्ट चेक

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि सभी को आधार कार्ड पर एक फ्री बाइक दी जाएगी। जब इसके तथ्य की जांच की गई तो  AI जेनरेटेड फेक वीडियो निकला। 

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल  है। इस वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि सभी को आधार कार्ड पर एक फ्री बाइक दी जाएगी।  

कैसे पता लगी सच्चाई? 

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में किए जा रहे दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह AI जनरेटेड फर्जी वीडियो है। फैक्ट चेक में सामने आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।