1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या सभी महिलाओं और बेटियों को मिल रही है 'फ्री स्कूटी'? जाने लें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: क्या सभी महिलाओं और बेटियों को मिल रही है 'फ्री स्कूटी'? जाने लें वायरल दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद तेज गति से वायरल है। वीडियो में दावा किया गया है कि भारत सरकार सभी महिलाओं और बेटियों को फ्री स्कूटी दे रही है। आइए इस खबर के जरिए वायरल दावे के सच को जानते हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : X @PIBFACTCHECK फैक्ट चेक

Fact Check:  सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारत सरकार सभी महिलाओं और बेटियों को फ्री स्कूटी दे रही है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई अलग ही निकली। 

क्या हो रहा वायरल? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब चैनल ‘techayasfacts’ के शॉर्ट वीडियो में दावा किया गया है कि भारत सरकार सभी महिलाओं और बेटियों को फ्री स्कूटी दे रही है। यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैक्ट चेक में क्या आया सामने

यूट्यूब चैनल ‘techayasfacts’ के वायरल शॉर्ट वीडियो को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूर्णत: फर्जी है। पीआईबी ने फैक्ट चेक में पाया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई 'फ्री स्कूटी योजना' नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे वीडियो शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल संबंधित मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।