1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा का नहीं हुआ निधन, यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच

Fact Check: बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा का नहीं हुआ निधन, यहां जानें सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है कि बॉलीवुड एक्टर सजंय मिश्रा का निधन हो गया है। हालांकि, फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

Fact Check: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा को लेकर पोस्ट शेयर की जा रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि संजय मिश्रा का निधन हो गया है। हालांकि, फैक्ट चेक में संजय मिश्रा के निधन का दावा करता हुआ सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी साबित हुआ है। जांच में सामने आया है कि अभिनेता  संजय मिश्रा पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी मृत्यु से जुड़ी पोस्ट पूरी तरह झूठी हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक यूजर ने 16 मई 2025 को एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "अब नहीं रहे संजय मिश्रा सर।" वहीं, एक अन्य यूजर ने इंस्टाग्राम पर 15 मई 2025 को ऐसे ही दावे के साथ पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- अब नहीं रहे संजय मिश्रा सर। संजय सर की आत्मा को शांति मिले।"

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल ओपन सर्च पर जाकर संबंधित कीवर्ड की मदद से इस बारे में सर्च किया। इस दौरान संजय मिश्रा के निधन से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट हमें नहीं मिली। पड़ताल के अगले क्रम में हमने संजय मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। इस दौरान हमें उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर ‘धमाल 4’ फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट मिला, जिसे उन्होंने 16 मई 2025 को अपडेट किया था। जांच से स्पष्ट हो गया कि एक्टर सजंय मिश्रा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी है। यूजर्स उनके निधन की झूठी खबर फैला रहे हैं।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

फैक्ट चेक में सामने आया है कि अभिनेता सजंय मिश्रा के निधन की खबर पूरी तरह से फर्जी है। सजंय मिश्रा अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या जॉर्जिया मेलोनी को अल्बानिया के PM ने प्रपोज किया? जानें वायरल तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: क्या सच में केंद्र सरकार छात्रों को मुफ्त में दे रही लैपटॉप? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई