1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी पर नहीं साधा निशाना, फर्जी है दावा, वीडियो है पुराना

Fact Check: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी पर नहीं साधा निशाना, फर्जी है दावा, वीडियो है पुराना

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कन्हैया कुमार राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे हैं। हालांकि फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि वीडियो को शेयर करते हुए जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह फर्जी है।

Fact Check Congress leader Kanhaiya Kumar did not target Rahul Gandhi the claim is fake video is old- India TV Hindi
Image Source : PTI फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि 9 जुलाई को राजधानी पटना में महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बिहार बंद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने एक खुले वाहन पर सवार होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

इस रैली में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को राहुल-तेजस्वी की गाड़ी पर चढ़ने से रोके जाने की घटना ने काफी सुर्खियां बटोरीं। कन्हैया कुमार का यह वीडियो इसी के बाद से बाद से शेयर किया जा रहा है। पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी पाया गया। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो जुलाई 2023 का है, जब कन्हैया कुमार ने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बीजेपी के खिलाफ भाषण दिया था।

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 15 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ ये राहुल गांधी को क्यूं गरिया रहे हैं कन्हैया कुमार ??पार्टी बदलने वाले हैं क्या ??अब राहुल गांधी भी समझ गए होंगे... हर लाल झंडा वाला वफादार नहीं होता!” वहीं, एक अन्य यूजर ने 14 जुलाई 2025 को समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है।

पड़ताल:

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस जांच के दौरान हमें 'Navbharat Times' के यूट्यूब 28 जुलाई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यहां पर वायरल विजुअल मौजूद था। पोस्ट का लिंक देखें। वीडियो देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वायरल हो रहा वीडियो दो साल पुराना है। हालांकि, उस दौरान भी कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया था। पड़ताल के अगले चरण में हमें हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर 28 जुलाई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो का वही दृश्य मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देखें। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो जुलाई 2023 का है, जब कन्हैया कुमार ने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बीजेपी के खिलाफ भाषण दिया था।

(इनपुट-भाषा)