1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: दुबई के बुर्ज खलीफा में आग लगने का फर्जा दावा वायरल, वीडियो AI-जनरेटेड है

Fact Check: दुबई के बुर्ज खलीफा में आग लगने का फर्जा दावा वायरल, वीडियो AI-जनरेटेड है

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में 11 फरवरी 2025 को दुबई के बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा किया जा रहा है। फैक्ट चेक में पता चला कि यह दावा झूठा है और वीडियो AI-जनरेटेड है।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
Image Source : PTI फैक्ट चेक।

Originally Fact Checked by PTI: सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि 11 फरवरी 2025 को दुबई के बुर्ज खलीफा में भीषण आग लग गई। वायरल हो रहे इस क्लिप में आग की लपटों के बीच लोग घबराकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन PTI फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह पता चला कि बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा पूरी तरह से झूठा है। यह वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे सोशल मीडिया पर वास्तविक घटना के रूप में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 12 फरवरी को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “11 फरवरी 2025 को बुर्ज खलीफा में आग…” इसके अलावा वायरल वीडियो के अंदर 'आज 11/02/2025 दुबई में बुर्ज खलीफा' भी लिखा हुआ है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे सच मानकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

Image Source : Social Mediaफैक्ट चेक।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया गया है। पोस्ट का लिंक यहां और यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल:

दावे की पुष्टि के लिए, डेस्क ने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। हमें बुर्ज खलीफा में भीषण आग लगने से जुड़ी ऐसी कोई हालिया न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स को ध्यान से देखा। इसमें कई यूजर्स ने वीडियो के AI जनरेटेड होने की संभावना व्यक्त की है।

Image Source : Social Mediaफैक्ट चेक।

वीडियो को ध्यान से देखने पर डेस्क ने नोटिस किया कि वीडियो में बुर्ज खलीफा की पृष्ठभूमि और आसपास के पेड़ असामान्य दिख रहे हैं। डेस्क को वीडियो की विश्वसनीय पर संदेह हुआ।

Image Source : Social Mediaफैक्ट चेक।

जांच के अगले चरण में डेस्क ने वीडियो के कुछ की-फ्रेम्स को AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation से स्कैन किया। इसमें वीडियो के AI-जनरेटेड होने की संभावना व्यक्त की गई।

Image Source : PTIफैक्ट चेक।

Image Source : PTIफैक्ट चेक।

PTI की अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा पूरी तरह से फर्जी है। वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे सोशल मीडिया पर वास्तविक घटना बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

दावा

बुर्ज खलीफा में 11 फरवरी को भीषण आग लगी।

तथ्य

PTI फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ।

निष्कर्ष

बुर्ज खलीफा में आग लगने का दावा पूरी तरह से फर्जी है। वायरल वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे सोशल मीडिया पर वास्तविक घटना बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(Disclaimer: यह फैक्ट चेक मूल रूप से PTI News द्वारा किया गया है, जिसे Shakti Collective की मदद से India TV ने पुन: प्रकाशित किया है)