सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई तरह के वीडियो, फोटो और मैसेज वायरल होते हैं। इनमें से ज्यादातर फोटो, वीडियो और मैसेज गलत एवं भ्रामक दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक ऐसे ही भ्रामक दावों वाले मैसेज, फोटो और वीडियो के सत्यता की जांच करती है।
क्या हो रहा वायरल?
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म में एक मैसेज फॉरवर्ड हो रहा है, जिसमें दावा किया जरा है कि केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 104 के जरिए पूरे देश में 'ब्लड ऑन कॉल' सेवा शुरू की है। वायरल पोस्ट के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करके लोग ब्लड का मंगा सकेंगे, जो चार घंटे के भीतर और 40 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध हो जाएगा।
भ्रामक है ये दावा
भारत सरकार की संस्था प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक किया है। पीआईबी फैक्ट चैक ने बताया कि यह दावा भ्रामक है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। साथ ही पीआईबी ने कहा कि यह नंबर 104 कुछ राज्यों में विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आम नागरिकों से सरकार की खास अपील
वहीं, केंद्र सरकार ने ब्लड संबंधी एक व्यापक रूप से प्रसारित सोशल मीडिया पोस्ट को झूठा और भ्रामक बताते हुए नागरिकों को इसके झांसे में न आने की चेतावनी दी है। पीआईबी ने इस वायरल मैसेज के दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया है।