A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? जानें वायरल दावे का सच

क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? सोशल मीडिया पर हो रहे इस वायरल दावे की सच्चाई को आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : @PIBFACTCHECK फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें है दावा किया गया है कि इंडिया पोस्ट ने 1 सितंबर 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट को बंद करने की घोषणा की है। जब इस दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला। 

क्या हो रहा वायरल?

कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का दावा है कि इंडिया पोस्ट ने 1 सितंबर 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट को बंद करने की घोषणा की है। एक अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा गया, "एक युग का अंत : भारतीय डाक बंद, 50 वर्ष पुरानी पंजीकृत डाक सेवा बंद हो गई है, क्योंकि लोग अब इसका उपयोग नहीं करते।"

फैक्ट चेक में क्या निकला? 

सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने फैक्ट चेक किया। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह फर्जी है, WhatsApp पर एक झूठा दावा करते हुए एक मैसेज वायरल हो रहा है। पीआइबी फैक्ट चेक में पाया गया कि पंजीकृत डाक बंद नहीं हो रही है, इसे स्पीड पोस्ट में मिला दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।