Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों को बिहार में सरकार बनने पर 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं। जब इस दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला है।
क्या हो रहा वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक मैसेज बहुत वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि बिहार में चुनाव जीतने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों को 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रहे हैं। इस मैसेज के अंत एक लिंक भी दिया गया है। यह मैसेज आग की तरह वायरल किया जा रहा है।
कैसे पता लगी सच्चाई?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर वायरल मैसेज में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। फैक्ट चेक में सामने आया कि प्रधानमंत्री या भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।