Fact Check: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लोगों पर लाठचार्ज करने के एक वीडियो को महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। जब हमने इसकी जांच की तो पाया कि पोस्ट में किया गया दावा गलत है।
क्या हो रहा वायरल?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें पुलिस वाले लोगों पर लाठियां बरसा रहे हैं। इस वीडियो को प्रयागराज में चल रहे महाकंभ से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस लोगों पर लाठियों की बौछार कर रही है। एक यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,"महाकुंभ स्नान मे स्नानार्थी का इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस स्वागत करती है l ये है उत्तर प्रदेश सरकार का महाकुंभ व्यवस्था **गुंडाराज।" वीडियों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।
Image Source : Social Mediaफैक्ट चेक
कैसे पता लगी सच्चाई?
ब हमने इस वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि यह वीडियो झारखंड का है और इसका प्रयागराज में चल रहे महाकंभ से कोई नाता नहीं है। जांच के दौरान हमें इससे मिलते जुलते और भी वीडियो मिले और इस घटना की कई रिपोर्ट मिलीं। जिनके मुताबिक धनबाद में एक युवक की मौत के बाद उसके परिवार ने पुलिस स्टेशन के बाहर हंगाम किया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
इससे ये साफ हो जाता है कि वायरल पोस्ट का प्रयागराज में चल रहे महाकंभ से कोई लेना देना नहीं है। लोगों को सलाह दी जाती है कि ऐसी खबरों से सावधान रहें और सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे भ्रामक दावों पर विश्वास न करें।