A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: बठिंडा एयरफील्ड पर हमले का झूठा पोस्ट किया जा रहा वायरल, एयरफील्ड पूरी तरह से है चालू

Fact Check: बठिंडा एयरफील्ड पर हमले का झूठा पोस्ट किया जा रहा वायरल, एयरफील्ड पूरी तरह से है चालू

Fact Check: पाकिस्तान की तरफ से लगातार कई ऐसे फर्जी दावे किए जा रहे हैं, जिनको वो सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, इसी में पाकिस्तान से दावा किया गया है कि उन्होंने बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट कर दिया है जो पूरी तरह गलत है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट किए जाने का हो रहा झूठा दावा।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पूरे देशवासियों में काफी गुस्सा भी देखने को मिला। वहीं भारतीय सेना ने मंगलवार की देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाने के साथ लगभग 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान इस हमले के बाद से लगातार अपनी बौखलाहट को दिखा रहा है, जिसमें वहां की आर्मी जहां भारत के एयरस्पेस का उल्लंघन कर रही है तो इसी के साथ उन्होंने ड्रोन्स और मिसाइल के जरिए हमला करने का भी प्रयास किया है जिसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से इसके अलावा कई झूठे दावे भी सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, जिसमें एक दावे में उन्होंने बठिंडा एयरफील्ड को तबाह करने का दावा किया है जो पूरी तरह से फर्जी है।

बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू

भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हर नापाक हमले की मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसमें उनके ड्रोन्स और मिसाइल हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के टीवी न्यूज पीटीवी की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि उनकी सेना ने बठिंडा एयफील्ड को पूरी तरह से तबाह कर दिया है, जिसकी सच्चाई का पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में पूरी तरह से खुलासा कर दिया। पीआईबी ने एक तरफ जहां इस खबर को फर्जी बताने के साथ दावे को पूरी तरह गलत बताया वहीं उन्होंने ये भी साफ किया कि बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू है और किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं लोगों को सलाह दी है कि इस तरह की गलत सूचना के झांसे में न आएं और आप सभी सतर्क रहें।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

10 मई को भारतीय सेना की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग में साफतौर पर पाकिस्तानी सेना को चेतावनी जारी कर दी गई है, जिसमें उन्हें अब भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से बताय गया है कि पाकिस्तान ने बॉर्डर अपनी सेना को बढ़ाने का काम किया है, जो एक तरह से उकसाने वाली कार्रवाई है। इससे हालात बिगड़ सकते हैं। भारत की ओर से पूरे विश्व को इस बारे में आगाह कर दिया गया है। अगर आने वाले वक्त में हालात और भी बिगड़ते हैं तो इसके लिए पूरी तरह से पाकिस्तान जिम्मेदार होगा।