1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: हिमालय पर तीन जेट क्रैश होने की फैलाई जा रही झूठी खबर, जानें क्या है सच्चाई

Fact Check: हिमालय पर तीन जेट क्रैश होने की फैलाई जा रही झूठी खबर, जानें क्या है सच्चाई

Fact Check: पाकिस्तान जहां एकतरफ लगातार भारत में ड्रोन्स और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी तरफ से लगातार झूठे पोस्ट भी किए जा रहे हैं।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : PIB/X हिमालय पर जेट क्रैश होने की फैलाई जा रही झूठी खबर

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार सीमा पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसका बदला भारतीय सेना ने मंगलवार देर पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों में एयर स्ट्राइक करने के साथ 100 से अधिक आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया। वहीं भारतीय सेना के इस कदम के बाद से पाकिस्तानी सेना की बौखलाहट साफतौर पर दिखाई दे रही है, जिसमें वह जहां एकतरफ सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भारत के 15 शहरों में ड्रोन्स के जरिए हमला करने का भी प्रयास किया जो पूरी तरह से नाकाम हो गया। अब पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर कई तरह की झूठे पोस्ट भी किए जा रहे हैं।

हिमालय पर 3 जेट क्रैश होने की फैलाई जा रही झूठी खबर

पाकिस्तान एक तरफ जहां एयर स्पेस का उल्लंघन कर रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर उनकी तरफ से लगातार झूठे पोस्ट भी किए जा रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट सामने आया है जिसमें हिमालय भारत के तीन जेट विमान अलग-अलग जगह पर क्रैश होने को लेकर पोस्ट किया गया है जिसमें ये खबर पूरी तरह से झूठी है। इस पोस्ट के साथ पाकिस्तानी समर्थक एक फोटो भी पोस्ट कर रहे हैं। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस पूरी खबर को झूठा बताया है जिसमें उन्होंने ये भी साफ किया कि इसमें जिस फोटो का प्रयोग किया गया है वह साल 2016 की है।

भारतीय सेना ने तबाह की पाकिस्तानी पोस्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा है कि सेना ने किस तरह से पाकिस्तान के पोस्ट को उड़ा दिया है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस पोस्ट पर सेना ने हमला किया वो बुरी तरह से तबाह हो गया। आपको बता दें कि जिस पोस्ट को भारतीय सेना ने उड़ाया है, उसी जगह से पाकिस्तान ड्रोन को उड़ाकर भारत पर हमला कर रहा था।