A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: AI जेनरेटेड है यह ट्रेन हादसे का वीडियो, धड़ल्ले से फैलाया जा रहा झूठ

Fact Check: AI जेनरेटेड है यह ट्रेन हादसे का वीडियो, धड़ल्ले से फैलाया जा रहा झूठ

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जा रहा जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली में ट्रेन हादसा हो गया है, पड़ताल में पता चला कि यह AI जेनरेटेड है वीडियो है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/X INDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया पर इन दिनों हजारों वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें कुछ को छोड़ बाकी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि रीच के चक्कर में लोग धड़ल्ले से बिना सिर-पैर के कोई भी सूचना जनता को परोस रहे हैं। ऐसे में लोग आसानी से झूठे वीडियो को सही मान लेते हैं और गलत जानकारी को आगे बढ़ा देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, इसमें दावा किया गया कि दिल्ली में एक ट्रेन हादसा हो गया है, जोकि पड़ताल में एआई जेनरेटेड पाया गया।

क्या किया गया दावा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो shakshishukla777 नाम की आईडी से शेयर किया गया, जिसमें एक ट्रेन का डिब्बा नदी में गिरते दिखाया जा रहा है। साथ ही दावा किया गया कि दिल्ली में ट्रेन पलटने से लोगों की मौत हो गई है, साथ ही लिखा गया कि यमुना जी में ट्रेन पलट गई। साथ ही नीचे तारीख 17 जून लिखा गया है।

क्या निकला पड़ताल में?

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च करके देखा तो हमें पता लगा कि इस तरह की कोई घटना हाल-फिलहाल में नहीं हुई है। वहीं, वीडियो के विजुअल क्वालिटी में ट्रेन भी अजीब दिख रही। इसके अलावा, दिल्ली में इस तरह की ट्रेन दुर्घटना के बारे में कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे इसकी प्रमाणिकता पर संदेश पैदा होता है।

Image Source : Screenshot (hive moderation)INDIA TV Fact Check

इसके बाद हाइव मॉडरेशन जैसे एआई-डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल किया। टूल ने बताया ने यह वीडियो एआई से बनाया गया है और ऐसी किसी भी घटना से इसकी वास्तिव रिकॉर्डिंग नहीं मिली।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एआई से बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर किसी मंशा से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Fact Check: क्या ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का किया उपयोग? जानें पूरा सच
Fact Check: क्या सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी? जानिए वायरल दावे का सच