India TV Fact Check: बीती रात जब से भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला बोला है, तब से सोशल मीडिया पर खबरों का सैलाब आ रहा है। इन्हीं खबरों में जहां कुछ खबरें एकदम सही हैं, तो वहीं कुछ खबरें बेबुनियाद हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच आपको भी इस बात को लेकर सावधान रहना है और किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा करने से बचना है।
इंडिया टीवी का नाम लेकर वायरल हो रही फेक न्यूज
सोशल मीडिया पर एक खबर लगातार इंडिया टीवी का नाम लेकर वायरल की जा रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तीन भारतीय लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। जबकि सच तो ये है कि इंडिया टीवी ने इस तरह की खबर का कोई भी दावा नहीं किया है।
वायरल हो रही फेक न्यूज
Image Source : Socialफेक न्यूज
जरूरी है सावधानी बरतना
आपको इस फेक न्यूज पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना है। इंडियी टीवी की ऑफिशियल वेबसाइट, ट्विटर हैंडल, इंस्टाग्राम हैंडल और फेसबुक अकाउंट से शेयर होने वाली खबरों पर ही भरोसा करें। अगर आप सोशल मीडिया पर किसी और हैंडल या फिर अकाउंट पर इंडियी टीवी के नाम से शेयर की जा रही खबर पढ़ रहे हैं, तो उस पर विश्वास करने से पहले एक बार हमारे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर चेक कर लीजिए।
व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर न करें भरोसा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऐसे में कुछ लोग जान-बूझकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की गलत खबरों को फैलाने की कोशिश करेंगे। एक अच्छे और जागरूक नागरिक होने के नाते आपको व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी खबर को बिना पुष्टि किए आगे फॉरवर्ड न करना भी आपकी जिम्मेदारी बनती है।