1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी? जानिए वायरल दावे का सच

Fact Check: क्या सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी? जानिए वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का वीडियो वायरल है। इसमें बताया गया है कि सरकार द्वारा "एक परिवार - एक नौकरी योजना" के तहत देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : TWITTER @PIBFACTCHECK फैक्ट चेक

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के एक चैनल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार द्वारा देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। हालांकि, जब इस दावे की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के चैनल "SarkariYojana573" का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि सरकार द्वारा "एक परिवार - एक नौकरी योजना" के तहत देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

Image Source : Screengrabफैक्ट चेक

फैक्ट चेक में क्या निकला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉटर्म यूट्यूब के चैनल "SarkariYojana573" के वायरल वीडियो को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। PIB द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा फर्जी है। पीआईबी ने फैक्ट चेक में पाया कि केंद्र सरकार द्वारा इस नाम की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सरकारी भर्तियों से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रहे ऐसे वीडियोज से सावधान रहें और ऐसे कंटेंट को आगे साझा न करें।