1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल, पूरी तरह फर्जी है ये पोस्ट

Fact Check: कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया में वायरल, पूरी तरह फर्जी है ये पोस्ट

सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के निधन का दावा किया जा रहा है। अन्य यूजर्स भी इस पोस्ट पर दुख जता रहे हैं। जानिए वायरल दावे की पड़ताल...

जॉनी लीवर के निधन को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK_KOSHKIPUR_WALE जॉनी लीवर के निधन को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट पर भ्रामक जानकारी दी जाती है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक ऐसे टीम ऐसे ही भ्रामक दावों के सत्यता की जांच करती है।

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर के निधन का दावा किया जा रहा है। फेसबुक पर कोशकीपुर वाले पेज ने 13 अगस्त 2025 को अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इसमें उसने लिखा, 'हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कॉमेडियन जॉनी लीवर के लिए भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' फेसबुक यूजर्स उसके इस भ्रामक पोस्ट पर दुख भी जता रहे हैं।

Image Source : Facebook_Koshkipur_Waleजॉनी लीवर के निधन को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें

14 अगस्त को जॉनी लीवर का जन्मदिन

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से सर्च किया गया। इस दौरान इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल के अगले चरण में पता चला कि अभिनेता जॉनी लीवर का 14 अगस्त को जन्मदिन होता है। जॉनी लीवर ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों की पोस्ट को स्टोरी पर साझा किया था। जिसमें वह बधाई देने वालों को आभार जताते हुए दिखे।

Image Source : Instagram_iam_johnyleverजॉनी लीवर की इंस्टाग्राम स्टोरी

पूरी तरह फर्जी है ये पोस्ट

इस तरह हमारी पड़ताल में सामने आया कि जॉनी लीवर पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही पोस्ट पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद है। सोशल मीडिया में किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।