A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने की है पुष्पा-2 में एक्टिंग? यहां जानें वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: क्या क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने की है पुष्पा-2 में एक्टिंग? यहां जानें वायरल तस्वीर का सच

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसी पोस्ट वायरल है कि क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने पुष्पा-2 फिल्म में एक्टिंग की है। हालांकि, India Tv के फैक्ट चेक में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

India Tv Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में यूजर्स को हर रोज एक से बड़ी एक फेक न्यूज का सामना करना पड़ता है। ये झूठी खबरें हमेशा किसी ट्रेंडिंग मुद्दे या फिर किसी आम शख्स से लेकर बड़ी हस्ती और विषयों पर वायरल होती है। इन्हीं झूठी खबरों से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv फैक्ट चेक। फेक न्यूज का ताजा मामला सामने आया है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा-2 से जुड़ा हुआ। दरअसल, इस फिल्म के एक सीन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने पुष्पा-2 फिल्म में अभिनय किया है। हालांकि, जब India Tv ने इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये दावा झूठा साबित हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर यूजर्स पुष्पा-2 फिल्म का स्क्रीनशॉट बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने पुष्पा-2 फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। X पर Kishan नाम के यूजर ने लिखा- "क्रुणाल पंड्या पुष्पा 2 में बहुत अच्छे थे।" इसके अलावा RajmaChawal नाम के यूजर ने लिखा- "पुष्पा 2 में क्रुणाल पांड्या का कैमियो किसी ने नोटिस नहीं किया।" इसके अलावा भी बड़ी संख्या में यूजर्स ऐसा ही दावा करते हुए तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। 

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

क्रुणाल पांड्या द्वारा पुष्पा 2 में एक्टिंग किए जाने का दावा कई दिनों से सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में वायरल हो रहा था। ऐसे में हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। इसके लिए हमने गूगल ओपन सर्च की मदद ली और पुष्पा 2 में क्रुणाल पांड्या की एक्टिंग से जुड़े मामले को सर्च किया। ऐसा करने पर हमें India Tv की ओर से पब्लिश की गई एक खबर मिली। इस खबर में बताया गया है कि जिस एक्टर को लोग क्रुणाल पांड्या समझ रहे हैं असल में वह 'तारक पोनप्पा' हैं। तारक और क्रुणाल के लुक में काफी समानता है। इस कारण लोग उन्हें एक समझ कर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Image Source : Insta (@tarak ponnappa)फैक्ट चेक।

तारक पोनप्पा ने भी किया मामले की जिक्र?

तारक पोनप्पा पुष्पा-2 में विलेन बुग्गा रेड्डी का किरदार निभाया है ज्यादा जानकारी के लिए हम तारक पोनप्पा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गए। यहां हमने पाया कि तारक ने क्रिकेटर 11 दिसंबर की तारीख को क्रुणाल पांड्या के एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे दावे का भी जिक्र है। मामला साफ था कि सोशल मीडिया पर लोग जिसे क्रुणाल पांड्या समझ रहे हैं वह एक्टर तारक पोनप्पा हैं।

Image Source : Insta (@tarak ponnappa)फैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

 

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर जिस तस्वीर को क्रुणाल पांड्या का बताकर वायरल किया जा रहा है वह असल में एक्टर तारक पोनप्पा का है। क्रुणाल पांड्या ने पुष्पा-2 में कोई एक्टिंग नहीं की है। लोगों को ऐसे किसी भी दावे से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या पटना वाले खान सर का निधन हो गया? जानें सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का सच

Fact Check: क्या यूपी के संभल मस्जिद के सर्वे के दौरान मिली भगवान विष्णु की मूर्ति, सुदर्शन चक्र? जानें क्या है सच्चाई