1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या CSK के फैन ने स्टेडियम में लहराया औरंगजेब के खिलाफ पोस्टर? यहां जानें सच

Fact Check: क्या CSK के फैन ने स्टेडियम में लहराया औरंगजेब के खिलाफ पोस्टर? यहां जानें सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा वायरल हो रहा है कि IPL में CSK के फैन ने स्टेडियम में औरंगजेब के खिलाफ पोस्टर लहराया है। हालांकि, Fact चेक में ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

India TV Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज अनगिनत फेक न्यूज वायरल होती रहती हैं। फेक न्यूज का ताजा मामला सामने आया है इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से जुड़ा हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन ने स्टेडियम में मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ एक पोस्टर लहराया है। हालांकि, जब इस वायरल तस्वीर का फैक्ट चेक किया गया तो ये दावा पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है। फैक्ट चेक में पता लगा है कि वायरल हो रही तस्वीर को AI के जरिए एडिट किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक शख्स लोगों से भरे हुए स्टेडियम में काले रंग का मास्क लगाए खड़ा है। शख्स के हाथों में एक पोस्टर है जिसमें औरंगजेब और उसके समर्थकों के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। 24 मार्च की तारीख को X पर Voice of Hindus नाम के हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया गया है। यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- "CSK has the best fan base for a reason."

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पड़ताल

IPL के दौरान औरंगजेब के खिलाफ ये पोस्टर दिखाने की ये तस्वीर काफी शेयर की जा रही थी। इसलिए हमने इस मामले की जांच करने का फैसला किया। जब हमने तस्वीर की गौर से जांच की तो हमें तस्वीर की निचले हिस्से में बाएं कोने में एक वॉटरमार्क देखा। यहां साफ तौक पर लिखा था- AI Generated।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

वायरल हो रही तस्वीर के परिणाम सामने आने के बाद हमने इस तस्वीर को हाइव मॉडरेशन नाम के एक AI डिटेक्शन टूल के माध्यम से चेक किया। इस टूल ने पुष्टि कर दी कि वायरल हो रही तस्वीर में में AI द्वारा जनरेट की गई या डीपफेक सामग्री थी।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

यहां मिली असल तस्वीर

इसके बाद हमने वायरल हो रहे पोस्टर की असलियत जानने के लिए वायरल हो रही पोस्ट का कमेंट बॉक्स चेक किया। ऐसा करने पर हमें रत्ना कुमार नाम का एक हैंडल मिला। जांच में हमने पाया कि 23 मार्च को, रत्ना कुमार ने हाथ में पोस्टर लेकर एक तस्वीर साझा की थी। इस पोस्टर पर लिखा था- "The Man. The Myth. The Mahi!!"

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या सामने आया?

फैक्ट चेक में इस बात की पुष्टि हुई है कि औरंगजेब के विरोध वाले पोस्टर के साथ वायरल हो रही तस्वीर को AI के जरिए एडिट कर के शेयर किया गया था। असल तस्वीर में शख्स ने पोस्टर पर महेंद्र सिंह धोनी के संदेश लिखा है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: PTI)