1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पाकिस्तान में हादसे का Video महाकुंभ का बताकर वायरल, 26 अकाउंट्स के खिलाफ केस

Fact Check: पाकिस्तान में हादसे का Video महाकुंभ का बताकर वायरल, 26 अकाउंट्स के खिलाफ केस

Fact Check: सोशल मीजडिया पर पाकिस्तान में हादसे का Video महाकुंभ का बताकर वायरल किया जा रहा । इस मामले में 26 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Fact Check- India TV Hindi
Image Source : SCREENSHOT फैक्ट चेक।

India Tv Fact Check: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर फेक न्यूज वायरल की जा रही हैं। इसे लेकर यूपी पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर 'महाकुंभ में भगदड़' के कैप्शन के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। जब इस वीडियो की जांच की गई तो ये वीडियो पाकिस्तान का निकला है। अब यूपी पुलिस ने इस मामले में 26 सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कार्रवाई की है।

क्या हो रहा है वायरल?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुम्भ मेला से सम्बंधित भ्रामक एवं फेक न्यूज पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान दिनांक 19-02-2025 को यह संज्ञान में आया कि कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तान के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि माता पिता की सेवा करके भी उतर जाएगा पाप, यहाँ पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे" उक्त वीडियो के बैकग्राउंड में "ये प्रयागराज है" गाना लगाकर पोस्ट किया जा रहा है। अब इस वायरल वीडियो को लेकर यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

पाकिस्तान का है वीडियो

यूपी पुलिस ने X पर जानकारी दी है कि वीडियो की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि पोस्ट में उल्लिखित वीडियो पाकिस्तान के करक जनपद में जनवरी 2025 में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे से सम्बन्धित है। इस वीडियो का खण्डन कुम्भ मेला एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया है।

Image Source : Screenshotफैक्ट चेक।

इन अकाउंट्स पर कार्रवाई

यूपी पुलिस ने बताया है कि वीडियो को अपलोड करके महाकुम्भ में भगदड़ होने और लोगों के मरने की अफवाह फैलाकर लोगों के मन में भय और महाकुम्भ मेला को बदनाम करने का प्रयास करने वाले अभी तक चिन्हित निम्नलिखित 26 सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कोतवाली कुम्भ मेला पुलिस में अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है-:

1- Jai Bheem  (Facebook)
2- Viral Celebrity (Facebook)
3- Ummed Kasana Sangoda (Facebook)
4- Aman @bharhuliyaista (Instagram)
5- kamlesh yadav ji @ itz__jay_babakhatu__shaym (Instagram)
6- Surya Vloger 2025 @suryavloger2025 (Instagram)
7- RAJ AHIR @khal.nayak8213 (Instagram)
8- Ayan Khan @ayan_khan_826588346  (Instagram)
9- Rajneesh Respect short @ rajneesh_rao.99 (Instagram)
10- mahadev 150k हिन्दु धर्म @jaishree_shyam55 (Instagram)
11- Shubham Yadav Basti @shubham_yadav_basti (Instagram)
12- Gazi Gufran Yaseeni @gufran_yaseeni_91 ((Instagram)
13- Adnan Khan @itz_adnan_khan_786__ (Instagram)
14- Binu Pari @baby_doll_kanpuriya_.786 (Instagram)
15- Vashu Ji @vashu_official_vlogs (Instagram)
16- Kismat Lal  @ziddyladkakismat (Instagram)
17- Abhishek s Rajput @akh.ileshyadav2759 (Instagram)
18- carzy_writter.in @carzy_writter.in (Instagram) 
19- STAR INDIA SAMACHAR LIVE @starindiasamachar (Youtube)
20- Pawan Nagda @pawannagda3089  (Youtube)
21- Kavita Panchal @KavitaPanchal-d8y (Youtube)
22- Priya @Priya-f9x5g (Youtube)
23- Rachana Yadav @RachanaYadav-t7t (Youtube) 
24- Babita Mandal @Babitamandal9300 (Youtube)
25- Pawan Nagda @mera_neemuch (Threads)
26- Sachin Kumar @sachni830 (Threads)