A
  1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भारत ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: भारत ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला? जानें क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सियालकोट में हमला कर दिया है। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फैक्ट चेक।

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सियालकोट में हमला कर दिया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सियालकोट में हमला कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो में भारी बमबारी को दिखाया गया है, जिससे लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज: अल जजीरा चैनल ने पाकिस्तान के सियालकोट पर भारतीय सेना के हमले का नया फुटेज जारी किया है।'

Image Source : screenshotसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट।

फैक्ट चेक

चूंकि वीडियो सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया तो 9 नवंबर, 2023 की एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में अल जजीरा के लोगो के साथ वही वीडियो मिली, जो अब वायरल हो रही है। ये वीडियो फिलिस्तीन के एक न्यूज आउटलेट 'कुद्स न्यूज़ नेटवर्क' ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "उत्तरी गाजा पट्टी में इंडोनेशियाई अस्पताल के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाकर इजरायली कब्जे द्वारा की गई हिंसक बमबारी के दृश्य। कई लोगों की मौत और घायल होने की सूचना मिली है, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं।"

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

Image Source : Screenshotघटना से जुड़ी सही वीडियो का स्क्रीनशॉट।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव की स्थिति बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने एक के बाद एक कई एक्शन लिए हैं, जिसके बाद से पाकिस्तान खौफ में है। एक तरफ पाकिस्तान के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भारत उनपर हमला करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना खुद ही लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से बीते 11 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: इटली की पीएम Giorgia Meloni का पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल, जानें क्या है सच

Fact Check: जम्मू में यूनियन लीडर को हिरासत में लेने का पुराना वीडियो हाल का बताकर वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?