Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पठान फिल्म के सीक्वल पठान 2 की अनौपचारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, India TV ने जब इस दावे का फैक्ट चेक किया तो ये पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।
क्या हो रहा है वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि पठान फिल्म के सीक्वल पठान 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी ही एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'आखिरकार अनौपचारिक रूप से पठान 2 की घोषणा कर दी गई है। दीपिका और शाहरुख की जोड़ी वापस आ गई है, कबीर जिंदा है।' इस कैप्शन के साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसपर पठान 2 लिखा हुआ है।
Image Source : Screenshot/xवायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
India TV ने की पड़ताल
चूंकि सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी और इसे पठान 2 की अनौपराचिक घोषणा से जोड़कर शेयर किया जा रहा था, इसलिए हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। इसी पड़ताल के दौरान जब हमने गूगल सर्च किया तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट (@sidkannan) मिली, जो 1 जुलाई 2021 को पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में हमें फोटो पर एक वाटरमार्क भी दिखा। जब उस वाटरमार्क से सर्च किया गया तो कुछ अन्य फोटोज भी मिलीं, जो उसी वाटरमार्क (@SRKanatic) वाले अकाउंट से शेयर की गई थी। इन्ही तस्वीरों में हमें वायरल हो रही तस्वीर भी दिखी, जो पहली बार 8 अप्रैल 2021 को पोस्ट की गई थी और इसमें सिर्फ पठान लिखा था।
Image Source : Screenshot/xपुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
फैक्ट चेक में क्या निकला?
India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टर वाली तस्वीर बहुत पहले ही सिर्फ डिजाइन की गई थी, जो अब गलत दावे के साथ वायरल की जा रही है, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।
यह भी पढ़ें-
Fact Check: उद्धव ठाकरे ने बीफ खाने की बात नहीं कही, वायरल हो रहा वीडियो है क्रॉप्ड
Fact Check: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ा 'कैश का पहाड़'? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई